मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे डीएम ने जब स्टेज पर भाषण की जगह गाना गाना शुरू किया तो सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट और सीटियों की आवाज से गूंज उठा। मिलिए ऐसे डीएम से जिन्होंने अच्छे अच्छे सिंगरों को मात दी।
रुद्रप्रयाग गुलाबराय मैदान में पांच दिवसीय रुद्रनाथ महोत्सव की आखिरी शाम जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के नाम रही। उन्होंने गढ़वाली व हिंदी गीतों की प्रस्तुतियों से मेलार्थियों का खूब मनोरंजन किया।
3 of 6
dm mangesh ghildiyal and his wife
महोत्सव के अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से की। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन व संचालन के लिए नगर पालिका व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने अपने गीतों से लोगों को खूब झुमाया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी घिल्डियाल ने ठंडो रे ठंडो, मेरा पहाड़ की हवा ठंडी... लिखे जो खत तुझे वो तेरी याद में...आज मौसम बड़ा बेईमान है..जैसे गीतों की प्रस्तुति से सबको अपना मुरीद बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पांडवाज ग्रुप के कलाकारों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी गीतों की प्रस्तुतियों से खूब मनोरंजन किया।
पुलिस अधीक्षक मीणा ने हर्षू मामा, ऐ मेरे हम सफर, इक जरा इंतजार...सुन सदाएं दे रही हैं, मंजिल प्यार की गीत गाया तो मेलार्थी अपनी जगहों पर झूमने लगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष नौटियाल ने कहा कि भविष्य में महोत्सव को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा।