फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पापी मुश्ताक के घर पर चली जेसीबी: पूजा का सिर तन से जुदा कर दी थी दर्दनाक मौत, मिट्टी में मिलाया गया ठिकाना

Tue, 06 May 2025 04:23 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, सितारगंज
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सितारगंज Published by: विकास कुमार Updated Tue, 06 May 2025 04:23 AM IST
सार

पूजा मंडल की बहन पुरमिला विश्वास ने सरकार और प्रशासन से उसकी 13 वर्षीय बेटी मानवी के लिए आर्थिक मदद मांगी। उसने बताया कि पूजा ही मानवी का एकमात्र सहारा थी।

विज्ञापन
Pooja Mandal murder accused Mushtaq house demolished using JCB
पूजा का हत्यारोपी का घर गिराया गया - फोटो : अमर उजाला

पूजा मंडल के हत्यारोपी मुश्ताक के गौरीखेड़ा स्थित मकान को प्रशासन की टीम ने सोमवार को पौ फटने से पहले ही जमींदोज कर दिया। सोमवार तड़के तीन बजे से अगले चार घंटे तक दो जेसीबी के जरिये यह कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव की तरफ जाने वाली सभी सड़कों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों को भी घर से बाहर निकलने नहीं दिया गया। मुश्ताक का मकान जिस भूमि पर बना था, वह एसटी वर्ग के व्यक्ति मथुरा प्रसाद पुत्र नारायण सिंह के नाम पर दर्ज है। आरोपी मुश्ताक के पिता अली अहमद इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रह रहे थे।

Pooja Mandal murder accused Mushtaq house demolished using JCB
मुश्ताक का घर गिराया गया - फोटो : अमर उजाला

कार्रवाई के दौरान नींद में थे ग्रामीण
डीएम नितिन सिंह भदौरिया और एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी मुश्ताक के मकान को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान आसपास के ग्रामीण गहरी नींद में थे। अचानक जेसीबी के गरजने की आवाज सुनाई देने से लोग जाग गए। लोग घरों से बाहर आकर कार्रवाई को देखना चाह रहे थे लेकिन उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।

Pooja Mandal murder accused Mushtaq house demolished using JCB
पूजा और मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

गांव में रहा भारी पुलिस बल तैनात
प्रशासन ने मकान को धराशायी कर उसके मलबे को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया। इस दौरान गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ही देर में दो कमरे, एक बरामदा, किचन और बाथरूम वाले मकान को धराशायी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Mandal murder accused Mushtaq house demolished using JCB
पूजा की लाश और मुश्ताक - फोटो : अमर उजाला

पूजा की गला रेतकर हत्या का आरोपी है मुश्ताक
गांव थारू गौरीखेड़ा निवासी मुश्ताक पर बंगाली कॉलोनी, नानकमत्ता निवासी पूजा मंडल (32) की गला रेतकर हत्या का आरोप है। इसके बाद शव को खटीमा में अंडरपास काली पुलिया के पास नदन्ना नहर में फेंक दिया था। हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-पांच थाने में पूजा की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। हरियाणा पुलिस ने मुश्ताक को सितारगंज से गिरफ्तार कर उसकी निशानेदही पर पूजा का सिर कटा धड़, मोबाइल और आरोपी की खटीमा निवासी बहन के घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया था। शनिवार को हरियाणा पुलिस आरोपी के परिजनों के बयान दर्ज करने के लिए सितारगंज आई थी लेकिन वे घर में नहीं मिले।

विज्ञापन
Pooja Mandal murder accused Mushtaq house demolished using JCB
मुश्ताक को फांसी की देने की मांग करते मृतका पूजा के परिजन - फोटो : संवाद

पूजा की बेटी के लिए सरकार से मांगी मदद
पूजा मंडल की बहन पुरमिला विश्वास ने सरकार और प्रशासन से उसकी 13 वर्षीय बेटी मानवी के लिए आर्थिक मदद मांगी। उसने बताया कि पूजा ही मानवी का एकमात्र सहारा थी। अब उसके भरण-पोषण से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य सहित सभी खर्चों का वहन कैसे होगा। पुरमिला ने कहा कि उसकी दीदी पूजा ने आरोपी मुश्ताक को सितारगंज में एक घर खरीद कर दिया था। इसके अलावा दो बाइक और थारू गौरीखेड़ा स्थित मकान को बनाने में भी आर्थिक मदद की थी। उसने कहा कि सितारगंज में जो भी घर-जमीन उसकी बहन ने मुश्ताक को खरीद कर दिए थे। उन्हें मानवी मंडल के नाम किया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed