{"_id":"66c6c809dd911bb29308eee0","slug":"debris-stones-and-boulders-are-still-present-in-and-around-krishna-vihar-haldwani-2024-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में खौफनाक मंजर: आपदा के खौफ ने उड़ा दी प्रभावितों की नींद, जख्म अब भी हरे; चारों ओर पत्थर मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में खौफनाक मंजर: आपदा के खौफ ने उड़ा दी प्रभावितों की नींद, जख्म अब भी हरे; चारों ओर पत्थर मौजूद
चंद्रेश पांडे, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 22 Aug 2024 10:39 AM IST
सार
अमर उजाला टीम ने बुधवार को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर आपदा प्रभावित कॉलोनियों का जायजा लिया। कृष्णा कॉलोनी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल नगर निगम की पांच टीमों के साथ मलबा साफ करवाते नजर आए।
विज्ञापन
1 of 5
कृष्णा विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी में आपदा के जख्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हल्द्वानी के दमुवाढूंगा के कृष्णा विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी में आपदा के जख्म 48 घंटे बाद भी हरे हैं। कॉलोनियों की कुछ गलियों को छोड़ दें तो मौके पर पत्थर और मलबा बिखरा हुआ है। आपदा प्रभावित परिवार अपने आशियाने को बचाने के लिए उपाय खोज रहे हैं। मंगलवार की काली रात ने लोगों के मन में ऐसा खौफ पैदा कर दिया है कि कई परिवारों की नींद उड़ी हुई है।
2 of 5
गलियों में भरा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला टीम ने बुधवार को ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर आपदा प्रभावित कॉलोनियों का जायजा लिया। कृष्णा कॉलोनी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल नगर निगम की पांच टीमों के साथ मलबा साफ करवाते नजर आए। गायत्री नगर में टीम गलियों की धुलाई करती दिखी। स्थानीय निवासी भगवती नेगी प्रशासन की सक्रियता से नाखुश दिखीं। बोलीं, आपदा में घर की चहारदीवारी टूटने के साथ बरामदे तक मलबा भर गया था। हजारों का नुकसान हुआ है लेकिन पांच हजार का चेक थमा दिया गया। वर्षों से नाले की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
रेखा बोरा का कहना था कि हर साल नाले का पानी आबादी की ओर पहुंचकर तबाही मचाता है लेकिन प्रशासन नुकसान के बाद निरीक्षण कर जिम्मेदारी से इतिश्री कर लेता है। आपदा प्रभावितों की सुनवाई नहीं होने से नंदन सिंह सिस्टम से खिन्न नजर आए। गोविंद मिश्रा का कहना था कि मुआवजा राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। लोगों ने कहा कि अब तक सुरक्षा के नाम पर नाले से पत्थर उठाकर किनारे पर ढेर लगाए गए हैं। टीम ने देखा कि बचाव कार्यों को देखते हुए क्षेत्र में जनजीवन पटरी पर आने में समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चारों ओर पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
मटमैला पानी पीने को मजबूर
कृष्णा विहार, देवकी विहार और गायत्री कॉलोनी के लोग पेयजल संकट से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उनके नलों में आधे घंटे से भी कम पानी आ रहा है। 30 मिनट मिल रहा पानी भी मटमैला है। उन्होंने जल संस्थान से पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली और संचार की भी दिक्कत हो रही है। प्रभावितों ने जिला प्रशासन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठाई।
विज्ञापन
5 of 5
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
सफाई में जुटे हैं नगर निगम कर्मी
हल्द्वानी नगर निगम के 120 कर्मी तीन कॉलोनियों का मलबा साफ करने में जुटे हैं। सफाई के कार्य में पोकलेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है। संकरी गलियों में मलबा निकालने में कर्मियों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ रही रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।