फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली: बर्फ की मोटी चादर में ढका माणा पास का देवताल, रास्ता बंद होने से पहुंचना मुश्किल, तस्वीरों में देखें

Tue, 06 Oct 2026 02:41 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 02:41 PM IST
सार

माणा पास क्षेत्र में बर्फबारी के बाद ऊंचाई वाले इलाकों ने पूरी तरह सफेद चादर ओढ़ ली है। देवताल तक पहुंचने वाला मार्ग बर्फ से ढक जाने के कारण आवाजाही बंद है और बीआरओ की मशीनें रास्ता खोलने में जुटी हैं।

विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand mana pass deotal covered in Snow After Heavy Snowfall Route Remains Closed chamoli
माणा पास का देवताल बर्फ से ढका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद माणा पास स्थित देवताल पूरी तरह बर्फ से ढक गया है। मार्ग पर जगह-जगह भारी बर्फ जमी होने के कारण लोग देवताल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। मार्ग को खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मशीनें बर्फ हटाने के काम में जुटी हैं।



माणा गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि वह माणा पास के देवताल जाने के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में अधिक बर्फ जमा होने के कारण उन्हें आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि बीआरओ की ओर से मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।

Trending Videos
Snowfall in Uttarakhand mana pass deotal covered in Snow After Heavy Snowfall Route Remains Closed chamoli
माणा पास का देवताल बर्फ से ढका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मार्ग खुलने के बाद ही लोगों की देवताल तक आवाजाही हो पाएगी। वहीं, बर्फबारी के बाद देवताल और आसपास का क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है।

ये भी पढ़ें.. देहरादून:  बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, तीन साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
Snowfall in Uttarakhand mana pass deotal covered in Snow After Heavy Snowfall Route Remains Closed chamoli
माणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बर्फ से ढके पहाड़ और रास्ते यहां की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। बर्फ से ढका देवताल का मनमोहक नजारा इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand mana pass deotal covered in Snow After Heavy Snowfall Route Remains Closed chamoli
माणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि बीआरओ बर्फ को हटाने में जुटी है। शीघ्र देवताल तक आवाजाही शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड में छह से 11 अक्तूबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Snowfall in Uttarakhand mana pass deotal covered in Snow After Heavy Snowfall Route Remains Closed chamoli
माणा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि छह से आठ अक्तूबर तक 4200 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद नौ से 11 अक्तूबर के बीच करीब 3800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed