फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: हिमालय की चोटियों से लेकर सागर की गहराइयों तक राम-राम, उत्तराखंड की बेटी ने किया कमाल; ऐसे रचा इतिहास

Mon, 22 Jan 2024 12:37 PM IST
हीरा मेहरा अभिषेक सिंह, अमर उजाला
अभिषेक सिंह, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Jan 2024 12:37 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला के आगमन से देवभूमि उत्साहित है। वहीं, उत्तराखंड की बेटी ने श्रीराम की पताका के साथ हिंद महासागर की गहरियों में स्कूबा डाइविंग की। उन्होंने बताया कि वह रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित है।

विज्ञापन
Kalpana Mehra hoisted Shri Ram flag in the depths of the Indian Ocean
कल्पना - फोटो : अमर उजाला

प्रभु राम के अपने धाम अयोध्या में विराजने के पुण्य अवसर पर उत्तराखंड की बेटी ने श्रीराम की पताका के साथ हिंद महासागर की गहरियों में स्कूबा डाइविंग की। फोन पर हुई बातचीत में कल्पना ने बताया कि रामलला के दर्शन करने के लिए मन उत्साहित है। दो माह बाद जब छुट्टियों पर घर जाऊंगी तो कोशिश रहेगी कि मां और पिता के साथ रामनवमी पर प्रभु राम की नयनाभिराम छवि को साक्षात देखूं।       


 

Kalpana Mehra hoisted Shri Ram flag in the depths of the Indian Ocean
कल्पना - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिले के गांव द्वारसों के सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली कल्पना ने बताया कि विदेश में होने के बावजूद प्रभु राम के लिए कुछ न कुछ करने की भावना पिछले कई दिनों से हिलोरे ले रहीं थी। तबियत खराब होने की वजह से लगा कि प्रभु राम की पताका के साथ समुद्र की गहरियों में उतरने का संकल्प शायद राम लला के प्राण प्रतिष्ठा तक पूरा ही न हो। लेकिन कहते हैं न  '' जा पर कृपा राम की होई। ता पर कृपा करहिं सब कोई॥ मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ शनिवार की सुबह प्रभु का नाम लिया और फिर सब कुछ आसान होता चला गया। देखते ही देखते प्रभु राम के नाम के साथ समुद्र के भीतर 30 फीट गहराई में थीं।
 
Kalpana Mehra hoisted Shri Ram flag in the depths of the Indian Ocean
कल्पना - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, कल्पना इससे पहले आजादी के अमृत महोत्सव और मिशन चंद्रयान-3 के सफल होने पर तिरंगे के साथ स्कूबा डाइविंग की थी। कल्पना इन दिनों मालदीव में हैं और एक भारतीय कंपनी में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kalpana Mehra hoisted Shri Ram flag in the depths of the Indian Ocean
कल्पना - फोटो : अमर उजाला
22 को दीया जलाएंगे, बेटी आएगी तो रामलला के दर्शन करने भी जाएंगे
बागेश्वर के द्वारसों निवासी कैप्टन हरीश सिंह मेहरा (सेवानिवृत्त) और हेमा मेहरा अपनी बेटी के इस कदम से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि हमने यहां घर पर 22 के लिए पूरी तैयारी की हुई हैं। अयोध्या में प्रभु राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होते ही हम यहां जनवरी में ही दीपावली मनाएंगे। कैप्टन हरीश सिंह मेहरा ने बताया कि बेटी जब छुट्टियों पर आएगी तो पूरे परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे। कल्पना को नैनीताल में एनसीसी की नेवल कोर में रहने के दौरान तैराकी से लगाव हुआ था जो पहले जुनून बना और अब उसका प्रोफेशन। कल्पना के दादा लछम सिंह भी सेना में रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed