भारतीय रेलवे की अव्यवस्था के कारण महाकुंभ स्नान से वंचित होने पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट निवासी राजन झा ने रेलवे के खिलाफ ₹50 लाख का हर्जाना ठोक दिया है। उन्होंने रेलवे के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी से 15 दिनों के भीतर टिकट की राशि ब्याज समेत लौटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर निर्धारित समय में राशि वापस नहीं की गई, तो वह उपभोक्ता न्यायालय में मुकदमा दायर करेंगे।
Bihar News: रेलवे की बदइंतजामी पर 50 लाख का हर्जाना, महाकुंभ में स्नान से वंचित होने पर यात्री ने ठोका दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:49 PM IST
सार
Muzaffarpur News: राजन झा ने कहा कि भारतीय रेलवे द्वारा कुंभ मेले के लिए किए गए व्यापक इंतजामों के दावे खोखले साबित हुए हैं। ट्रेन की अव्यवस्था और अवैध यात्रियों के कब्जे के कारण वह अपने परिजनों के साथ महाकुंभ में स्नान करने नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन