फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Youtube Subscribers Increase: यूट्यूब पर इन चार तरीकों से बढ़ा सकते हैं सब्सक्राइबर्स, होने लगेगी मोटी कमाई

Wed, 25 May 2022 05:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 25 May 2022 05:13 PM IST
विज्ञापन
Youtube Tips and Tricks Follow These Four Ways To Increase Subscribers on Youtube Details in Hindi
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

आप आए दिन कई तरह के वीडियो देखते होंगे, जो आपको काफी पसंद आते होंगे। ये वीडियो काफी वायरल होते हैं, जिसके कारण लोग इन्हें देख पाते हैं। कई अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इन वीडियो को बनाकर शेयर करते हैं, जिसके बाद ये लोगों तक पहुंच जाते हैं। जैसे- यूट्यूब क्योंकि यहां भी आपको कई तरह के वीडियो आसानी से मिल जाते हैं। मतलब आपको कोई गाना सुनना है, किसी चीज के बारे में जानना है, कोई जानकारी चाहिए, कोई फिल्म देखनी है आदि। ये सब आपको यूट्यूब पर मिल जाता है। वहीं, यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का ही जरिया नहीं है, बल्कि आप इससे मोटी कमाई भी कर सकते हैं। दरअसल, यहां पर लोगों ने अपने चैनल बना रखे हैं, लेकिन कई लोगों के सब्सक्राइबर्स नहीं बढ़ पाते हैं जिसके कारण वो परेशान रहते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप अच्छी कमाई अपने यूट्यूब चैनल से कर सके। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Youtube Tips and Tricks Follow These Four Ways To Increase Subscribers on Youtube Details in Hindi
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

सही कंटेंट का चुनाव

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स बढ़ें, ताकि आप मोटी कमाई कर सकें तो इसके लिए आपको हमेशा सही कंटेंट का चुनाव करना है। ऐसा विषय चुनें, जो ट्रेंड में हो, जिसे लोग सुनना और देखना पसंद करें, लोगों की समस्या से जुड़ा हो या लोगों का मनोरंजन कर सके आदि।
Youtube Tips and Tricks Follow These Four Ways To Increase Subscribers on Youtube Details in Hindi
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Pixabay

क्वालिटी और इफेक्ट्स का इस्तेमाल

  • जब आप एक अच्छे विषय को यूट्यूब वीडियो के लिए चुन चुकें हैं, तो अब आपको अपने वीडियो की क्वालिटी और इफेक्ट्स पर भी ध्यान देना है। वीडियो को एक अच्छे मोबाइल या कैमरे से शूट करें, ताकि आपको क्वालिटी अच्छी मिल सके। वहीं, वीडियो में एडीटिंग के समय अच्छे इफेक्ट्स का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Youtube Tips and Tricks Follow These Four Ways To Increase Subscribers on Youtube Details in Hindi
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

समय-समय पर लाइव जाएं

  • आपको विषय तो चुनना ही है, लेकिन आपको ये भी कोशिश करनी है कि समय-समय पर लोगों के साथ लाइव जुड़ें, उनसे बातें करें, उनके कमेंट लें और उनका जवाब दें आदि। ऐसा करने से लोग आपसे सीधे तौर पर जुड़ पाएंगे, और आपको ये ट्रिक यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने में मदद करेगी।
विज्ञापन
Youtube Tips and Tricks Follow These Four Ways To Increase Subscribers on Youtube Details in Hindi
यूट्यूब पर सब्सक्राइबर्स बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

ज्यादा से ज्यादा शेयर

  • अच्छा विषय चुनने के बाद, अच्छी एडिटिंग और लाइव के बाद आपको ये जरूर ध्यान देना है कि अपनी वीडियो को जरूर शेयर करें। दोस्तों को भेजें, बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें आदि। जब तक आप वीडियो को शेयर नहीं करेंगे, तब तक लोग आपसे कैसे जुड़ेंगे? इसलिए ऐसा जरूर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed