Youtube Alert: स्मार्टफोन से सिर्फ लोग एक-दूसरे से मैसेज, कॉल या वीडियो कॉल के जरिए ही बात नहीं करते। बल्कि, इसके कई और फायदे भी हैं। अब एक बड़ी संख्या में लोग स्मार्टफोन के जरिए सोशल मीडिया से जु़ड़े हैं और फिर ये लोग अपना मनोरंजन भी करते हैं। जैसे- यूट्यूब के जरिए लोग अपनी पसंदीदा फिल्में, वेब सीरीज और गाने तक सुनते हैं। लेकिन क्या यूट्यूब का सिर्फ इतना ही काम है, तो इसका जवाब है न क्योंकि आज के समय में खासतौर पर युवा इस प्लेटफॉर्म के जरिए अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं। यूट्यूब पर लोग अपना चैनल बनाते हैं और इसके बाद वीडियो डालकर कमाई करते हैं। ऐसे में अगर आप एक यूट्यूबर हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है वरना आपका चैनल बंद तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं यूट्यूब पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"638887958eb7a25818094b40","slug":"youtube-alert-youtubers-must-avoid-these-mistakes-otherwise-channel-will-ban","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Youtube Alert: अगर आप भी हैं यूट्यूबर तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बंद हो सकता है चैनल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Youtube Alert: अगर आप भी हैं यूट्यूबर तो भूलकर न करें ये गलतियां, वरना बंद हो सकता है चैनल
Thu, 01 Dec 2022 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है?
- फोटो : istock
चैनल न हो ब्लॉक, इसलिए इन गलतियों को कभी न करें:-
नंबर 1
- आप अगर एक यूट्यूबर हैं और अपना चैनल चलाते हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि अपने वीडियो में गलत व्यवहार, नफरत फैलाने वाली वीडियो या ऐसा कटेंट कभी न डालें जिसमें उत्पीड़न हो। अगर आप ऐसा करते हैं तो यूट्यूब आपके खिलाफ कार्रवाई करते हुए आपके चैनल को ब्लॉक कर सकता है। वहीं, जब ये चीजें बढ़ती चली जाती हैं, तो आपका चैलन बंद तक हो सकता है।
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है?
- फोटो : Istock
नंबर 2
- आप जब भी यूट्यूब पर चैनल बनाते हैं, तो यहां चैनल चलाने के कई नियम तय हैं। आपको इन नियमों का पालन करना होता है और अगर आप इनका पालन नहीं करते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके चैनल के खिलाफ यूट्यूब की तरफ से कार्रवाई होते हुए आपके चैनल को तब बंद तक किया जा सकता है जब आप उसकी चेतावनी को नहीं मानते।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 3
- आपको एक बात का विशेष ध्यान रखना है कि कभी भी भूलकर अपने यूट्यूब चैनल पर पोनोग्राफी वाला कंटेंट न डालें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो यूट्यूब की तरफ से आपके चैनल को तत्काल प्रभाव में ही बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
किन गलतियों के कारण यूट्यूब चैनल बंद हो सकता है?
- फोटो : istock
नंबर 4
- यूट्यूब पर एक और बात का ध्यान रखना है कि अगर आपके कंटेंट से किसी को आपत्ति है, ये धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाता है या आप कॉपी किया हुआ कंटेंट इस्तेमाल करते हैं आदि। तो ऐसी स्थिति में भी यूट्यूब की तरफ से आपके चैनल पर एक्शन लिए जा सकते हैं।