फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2024: साल 2024 में सरकार ने शुरू की ये योजनाएं, महिलाओं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों को मिल रहा फायदा

Tue, 31 Dec 2024 10:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 31 Dec 2024 10:27 AM IST
सार

Year Ender 2024: इस साल केंद्र और राज्य सरकारों ने कई ऐसी शानदार योजनाओं की शुरुआत की, जो न केवल विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी बल्कि इससे देश में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगी।

विज्ञापन
Year Ender 2024: Top Government Schemes Started In Year 2024
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : X @BJP4India

नए साल 2025 को शुरू होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं खत्म होने जा रहा साल 2024 नए भारत की रूपरेखा को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। इस साल केंद्र और राज्य सरकारों ने कई ऐसी शानदार योजनाओं की शुरुआत की, जो न केवल विकसित भारत के सपने को साकार करेंगी बल्कि इससे देश में महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगी। यही नहीं, इस साल देश में युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भारत सरकार ने पीएम विद्या लक्ष्मी जैसी योजनाओं को भी मंजूरी दी है। ये सभी योजनाएं देश के बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूती प्रदान करेंगी। इन योजनाओं की मदद से देश का लगभग हर वर्ग लाभान्वित होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं साल 2024 में केंद्र और राज्य सरकारों ने किन योजनाओं की शुरुआत की।

Year Ender 2024: Top Government Schemes Started In Year 2024
Education - फोटो : AdobeStock

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत क्वालिटी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में दाखिला लेने वाले छात्रों को फीस और बाकी खर्चों के लिए बिना गारंटी बैंकों और फाइनेंशियल संस्थाओं से लोन मिलेगा। 6 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में इस स्कीम को मंजूरी दी गई।

इस स्कीम के अंतर्गत छात्र 10 लाख रुपये तक का लोन बिना गारंटी ले सकते हैं। वहीं, 7.5 लाख रुपये तक के लोन पर छात्रों को 75 प्रतिशत तक की क्रेडिट गारंटी सरकार की ओर से मिलेगी। योजना के अंतर्गत वे छात्र जिनकी पारिवारिक आय सालाना 4.5 लाख रुपये है, उनको ब्याज पर पूरी सब्सिडी मिलेगी। इसके अलावा सालाना 8 लाख रुपये आय वाले परिवार के छात्रों को 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की ब्याज पर सब्सिडी दी जाएगी।

IRCTC: नए साल पर माता वैष्णो देवी का करना चाहते हैं दर्शन, तो आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज

Year Ender 2024: Top Government Schemes Started In Year 2024
Women - फोटो : AdobeStock

बीमा सखी योजना

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करना है। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की बीमा सखी योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष तक की महिलाएं, जो दसवीं कक्षा पास कर चुकी हैं ले सकती हैं। स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को बीमा एजेंट बनाया जाएगा। बीमा सखी योजना के माध्यम से बीमा जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस स्कीम के अंतर्गत महिलाओं को अगले 3 वर्षों के लिए विशेष प्रशिक्षण और मानदेय भी दिया जाएगा।

New Year 2024: नए साल पर बिटिया का इस सरकारी स्कीम में खोलें खाता, 21 साल की उम्र में बन जाएगी लखपति

विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2024: Top Government Schemes Started In Year 2024
Solar Water Heater - फोटो : AdobeStock

पीएम सोलर घर योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत 15 फरवरी, 2024 को की थी। इस स्कीम के अंतर्गत देश के लोगों को घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

PM Kisan: कब तक खाते में आ सकती है 19वीं किस्त? क्या पति-पत्नी दोनों ले सकते हैं स्कीम का लाभ?

विज्ञापन
Year Ender 2024: Top Government Schemes Started In Year 2024
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना

इस साल देश के 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया। 11 सितंबर, 2024 को आयुष्मान भारत योजना के विस्तार को मंजूरी दी गई। इसके अंतर्गत अब आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 70 वर्ष से अधिक सभी बुजुर्ग नागरिकों (किसी भी सामाजिक और आर्थिक स्थिति से आते हों) को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कितने रुपये तक का लोन ले सकते हैं आप? जानें यहां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed