फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF ATM Card: कब से निकाल पाएंगे पीएफ खाते के पैसे एटीएम कार्ड से और क्या है ये पूरी व्यवस्था? यहां समझें

Sun, 02 Mar 2025 11:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sun, 02 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

PF Account Money Withdraw Through ATM: अगर आपका भी पीएफ कटता है तो जान लीजिए कि आपको हर साल इस पर ब्याज मिलता है। वहीं, अब इस पैसे को एटीएम कार्ड से निकालने को लेकर अपडेट है।

विज्ञापन
Withdraw PF Amount From ATM Rules and Regulations PF Ka Paisa ATM SE Kaise Nikale
पीएफ के पैसे एटीएम कार्ड से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Amar Ujala

PF Money withdraw Atm: अगर आप भी नौकरी करते हैं तो नियमों के तहत आपकी कंपनी आपका पीएफ काटती होगी? दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भारत सरकार की एक इकाई है। ये नौकरीपेशा लोगों के पहले पीएफ खाते खोलती है और फिर हर महीने कर्मचारी की सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है।



वहीं, कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में इतना ही अमाउंट जमा करवाती है जिसके बाद इस पैसे पर सरकार सालाना ब्याज भी देती है। ऐसे में अगर आप अपने पीएफ खाते में जमा पैसे को निकालना चाहते हैं तो नौकरी के बीच में (तय लिमिट तक) और नौकरी छोड़ने के बाद भी पैसे निकाल सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब ईपीएफओ आपके लिए एटीएम कार्ड लेकर आने वाला है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Withdraw PF Amount From ATM Rules and Regulations PF Ka Paisa ATM SE Kaise Nikale
पीएफ के पैसे एटीएम कार्ड से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Adobe Stock

एटीएम कार्ड से निकाल सकेंगे पैसे

  • दरअसल, हाल ही में केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि ईपीएफओ इस साल जून महीने तक अपने नए सॉफ्टवेयर सिस्टम के साथ ईपीएफओ 3.O लॉन्च करने के लिए तैयार है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि जिन लोगों का पीएफ कटता है उन सभी को एक नया एटीएम कारड् जारी किया जाएगा और इसी कार्ड की मदद से लोग किसी भी एटीएम से अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल पाएंगे।
Withdraw PF Amount From ATM Rules and Regulations PF Ka Paisa ATM SE Kaise Nikale
पीएफ के पैसे एटीएम कार्ड से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Adobe Stock

लोगों को पैसे निकालने में होगी आसानी

  • मौजूदा समय में अगर आपको अपने खाते से एडंवास पैसे निकालने हैं तो ऑटो मोड सेटलमेंट में तो 3 दिन के भीतर खाते में पैसे आ जाते हैं, लेकिन बाकी कारणों की वजह से पैसे निकलाने पर 15 दिन तक का समय लग जाता है। ऐसे में लोगों को जरूरत पर पैसे नहीं मिल पाते, लेकिन एटीएम कार्ड आने की वजह से लोग जब चाहें तब पैसे निकाल पाएंगे और उनको समय पर पैसे मिल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Withdraw PF Amount From ATM Rules and Regulations PF Ka Paisa ATM SE Kaise Nikale
पीएफ के पैसे एटीएम कार्ड से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Adobe Stock

इतने पैसे निकाल पाएंगे खाते से

  • जून में जैसे ही ईपीएफओ 3.O लॉन्च हो जाएगा तो इसके बाद आप एटीएम कार्ड से किसी भी एटीएम से आसानी से पैसे निकाल पाएंगे। वहीं, बात अगर लिमिट की करें तो विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा समय में पीएफ खाताधारक अपने पीएफ खाते से 50 फीसदी तक ही पैसा निकाल पाएंगे। हालांकि, हो सकता है कि इस लिमिट को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
Withdraw PF Amount From ATM Rules and Regulations PF Ka Paisa ATM SE Kaise Nikale
पीएफ के पैसे एटीएम कार्ड से कैसे निकाल पाएंगे? - फोटो : Freepik

कैसे मिलेगा एटीएम कार्ड?

  • अगर आप भी पीएफ खाताधारक हैं तो जाहिर है कि आप ये जानना चाह रहे होंगे कि ये एटीएम कार्ड कैसे मिलेगा? तो इसके लिए ईपीएफओ 3.O के लॉन्च होने का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि ईपीएफओ द्वारा एटीएम कार्ड जारी किए जाएंगे या इसके लिए आवेदन करना होगा आदि।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed