फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पड़ोसी मुफ्त में तो नहीं चला रहे आपका वाई-फाई? 2 मिनट में खुल जाएगा पूरा राज

Mon, 31 Aug 2026 04:47 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Aug 2026 04:47 PM IST
सार

WiFi: अगर आपके घर का वाईफाई पहले की तुलना में धीमा चल रहा है या इंटरनेट जल्दी खत्म हो रहा है, तो एक बार जरूर चेक कर लें कि कहीं कोई और तो आपके नेटवर्क का इस्तेमाल नहीं कर रहा। मोबाइल या लैपटॉप से राउटर की कुछ सेटिंग्स देखकर आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके WiFi से कौन-कौन जुड़ा है।
 

विज्ञापन
WiFi Slow Find Out Who Is Using Your Internet Without Permission
कोई और तो नहीं चला रहा आपका इंटरनेट - फोटो : AI

घर में वाईफाई लगवाने के बाद ज्यादातर लोगों का काम बस एक ही चीज पर खत्म हो जाता है। पासवर्ड लगा दिया और फिर भूल गए राउटर को। जब तक इंटरनेट चल रहा है, तब तक कोई उसकी सेटिंग्स देखने की जरूरत नहीं समझता। लेकिन कई बार इसी चक्कर में कोई पड़ोसी या आसपास का व्यक्ति चुपके से आपके वाईफाई का मजा ले रहा होता है और आपको इसकी भनक तक नहीं लगती। अगर आपका इंटरनेट पहले से ज्यादा धीमा चलने लगा है या डेटा जल्दी खत्म हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। हो सकता है आपके वाईफाई से जरूरत से ज्यादा डिवाइस जुड़े हों। इतना ही नहीं, किसी गलत काम के लिए आपके इंटरनेट कनेक्शन और IP Address का इस्तेमाल होने का खतरा भी बना रहता है।

WiFi Slow Find Out Who Is Using Your Internet Without Permission
VoWiFi में मिलेगी बेहतर कॉल क्वालिटी - फोटो : AI

पता कैसे  करें कि आपका वाईफाई कौन चला रहा है?
इसके लिए ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है। मोबाइल या लैपटॉप में Chrome या Safari खोलें और 192.168.1.1 या 192.168.0.1 टाइप करें। इसके बाद राउटर के एडमिन पेज पर जाकर लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद Connected Devices या Device List नाम का ऑप्शन खोजें। यहां आपको उन डिवाइस की लिस्ट दिखाई दे सकती है, जो आपके वाईफाई से जुड़े हुए हैं। अगर कोई ऐसा मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी नजर आए, जिसे आप नहीं पहचानते तो समझिए मामला जांचने वाला है।

WiFi Slow Find Out Who Is Using Your Internet Without Permission
वाई-फाई की वजह से इंटरनेट चलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले बदलें राउटर का एडमिन पासवर्ड
कई लोग वाईफाई का पासवर्ड तो बदल देते हैं, लेकिन राउटर का एडमिन पासवर्ड वैसे का वैसा छोड़ देते हैं। जबकि यही पासवर्ड राउटर की पूरी सेटिंग्स का कंट्रोल देता है। कई राउटर में शुरुआत में admin या 1234 जैसे आसान पासवर्ड होते हैं, जिनकी जानकारी इंटरनेट पर भी मिल सकती है। इसलिए इसे तुरंत बदलकर मजबूत पासवर्ड रखना जरूरी है। सिक्योरिटी सेटिंग्स पर भी नजर डालें। अगर राउटर WEP या पुराने WPA मोड पर चल रहा है तो WPA2PSK या WPA3 का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WiFi Slow Find Out Who Is Using Your Internet Without Permission
वाई-फाई की वजह से इंटरनेट चलने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

WPS बंद करें और पासवर्ड को मजबूत बनाएं
राउटर में WPS फीचर को Disable कर दें। WiFi के लिए 12 से 16 कैरेक्टर का मजबूत पासवर्ड रखें, जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर शामिल हों। चाहें तो Hide SSID का विकल्प भी ऑन कर सकते हैं, जिससे आपका WiFi नाम सामान्य नेटवर्क लिस्ट में दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा MAC Address Filtering ऑन करके सिर्फ अपने और परिवार के डिवाइस को नेटवर्क इस्तेमाल करने की अनुमति दी जा सकती है। साथ ही राउटर का Firmware समय-समय पर अपडेट करते रहें। इससे राउटर की सुरक्षा और उसकी कार्यक्षमता बेहतर बनी रहती है।

जल्दबाजी में डाल दिया गलत मोबाइल नंबर और हो गया रिचार्ज! अब क्या मिलेगा रिफंड?

सिक्योरिटी के पैसे वापस नहीं कर रहा मकान मालिक? पहले ये सबूत जुटाएं, फिर उठाएं अगला कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed