फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home Loan: होम लोन के साथ उसका इंश्योरेंस कवर क्यों लेना है जरूरी? जानिए यहां

Mon, 16 Jun 2025 06:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 06:02 PM IST
सार

होम लोन लेने के बाद आपको उसका इंश्योरेंस कवर जरूर लेना चाहिए। होम लोन लेना एक बहुत बड़ी वित्तीय जिम्मेदारी है। इस कारण होम लोन का इंश्योरेंस कवर लेना एक समझदारी भरा काम है। 

विज्ञापन
Why Should Buy Insurance Cover After Taking a Home Loan Know Benefits
document computer - फोटो : Adobe Stock

घर खरीदना हम सब का सपना होता है। ऐसे में घर खरीदने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि किसी अच्छी लोकेशन पर अच्छा मकान बिक रहा होता है। वहीं उस घर को खरीदने के लिए हमारे पास पैसे नहीं होते हैं। पैसों के अभाव में हम होम लोन का सहारा घर खरीदने के लिए लेते हैं। हालांकि, होम लोन आपके नाम पर जारी करने से पहले कई जांच पड़ताल की जाती है। होम लोन देने से पहले बैंक या कोई फाइनेंशियल संस्था व्यक्ति के क्रेडिट स्कोर से लेकर कई जरूरी दस्तावेजों की जांच करता है। इसके बाद ही व्यक्ति के नाम पर होम लोन जारी किया जाता है। हालांकि, होम लोन लेने के बाद आपको उसका इंश्योरेंस कवर जरूर लेना चाहिए। होम लोन लेना एक बहुत बड़ी वित्तीय जिम्मेदारी है। इस कारण होम लोन का इंश्योरेंस कवर लेना एक समझदारी भरा काम है। 

Why Should Buy Insurance Cover After Taking a Home Loan Know Benefits
document new - फोटो : Adobe Stock

लोन लेने के बाद अगर किसी व्यक्ति की अचानक मृत्यु हो जाती है या उसे किसी प्रकार की गंभीर बीमारी हो जाती है तो ऐसी स्थिति में वह लोन चुकाने में असमर्थ होता है। इन परिस्थितियों में लोन अदा करने की जिम्मेदारी इंश्योरेंस कंपनी की होती है। इससे परिवार के ऊपर कर्ज का बोझ नहीं आता है। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

Why Should Buy Insurance Cover After Taking a Home Loan Know Benefits
document new - फोटो : Adobe Stock

लोन न चुका पाने की स्थिति में बैंक द्वारा घर को निलाम किया जा सकता है। ऐसे में होम लोन पर उसका इंश्योरेंस कवर का होना जरूरी है। यह आपके घर को जब्त होने से बचाता है। इसके अलावा यह परिवार की मानसिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Should Buy Insurance Cover After Taking a Home Loan Know Benefits
rupees new - फोटो : Adobe Stock

होम लोन के इंश्योरेंस में आपको कम प्रीमियम में बड़ा कवर मिलता है। होम लोन के इंश्योरेंस कवर की अवधि आमतौर पर होम लोन की अवधि के बराबर होती है। कई बार यह अवधि होम लोन की अवधि से कम हो सकती है। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
Why Should Buy Insurance Cover After Taking a Home Loan Know Benefits
rupees new - फोटो : Adobe Stock

अगर आप होम लोन लेने जा रहे हैं, तो उसका इंश्योरेंस कवर लेना आपकी वित्तीय प्लानिंग का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। यह भविष्य में आपके परिवार को किसी प्रकार की होने वाली आर्थिक अनहोनी से बचाने का काम करेगा। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed