फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा से जुड़ने के लिए क्या है पात्रता? जानें क्या आप जुड़ सकते हैं योजना से

Mon, 16 Jun 2025 05:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 16 Jun 2025 05:35 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: भारत सरकार पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को चलाती है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो इस योजना में आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर हां, तो आपको उस योजना के तहत आर्थिक, सब्सिडी या वो लाभ मिलता होगा जो योजना के तहत लाभार्थियों को देने का प्रावधान है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसकी शुरूआत सितंबर 2023 में की गई थी।



मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही लाभ देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है जिसके लिए योजना की पात्रता सूची है। अगर आवेदनकर्ता इस सूची के मुताबिक, पात्र है तो वो इस योजना में आवेदन कर सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

पहले जान लेते हैं मिलने वाले लाभों के बारे में

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जो भी लोग जुड़ते हैं उन्हें कुछ दिनों का प्रशिक्षण देने का प्रावधान है ताकि, आप अपने काम में और बेहतर हो सकें और एडवांस स्कील सीख सकें। इसके लिए ट्रेनिंग चलने तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है
  • लाभार्थियों को अपने काम के लिए टूलकिट खरीदनी होती है
who is eligible for pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • लाभार्थियों को लोन की सुविधा भी दी जाती है। ये लोन सस्ती ब्याज पर देने का ही प्रावधान है। इसमें लाभार्थियों को पहले कुछ महीनों के लिए एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। फिर इसको वापस करने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे आवेदन कर सकते हैं?

  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जान है। फिर यहां लॉगिन वाले सेक्शन में जाकर खुद को रजिस्टर्ड कर आप आवेदन कर सकते हैं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करवाकर भी इस योजना से जुड़ सकते हैं 
विज्ञापन
who is eligible for pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं?

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो जान लें जो लोग पात्रता सूची में शामिल हैं, सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। जैसे, जो लोग लोहार का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, जो ताला बनाने वाले हैं अगर आप सुनार हैं, पत्थर तराशने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग मालाकार हैं, पत्थर तोड़ने वाले, जो अस्त्रकार हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, गुड़िया और खिलौना निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं, अगर आप धोबी और दर्जी हैं, जो राजमिस्त्री हैं और  जो लोग फिशिंग नेट निर्माता हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed