फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: भारत के मोबाइल नंबरों के आगे क्यों लगा होता है +91? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Mon, 23 Jun 2025 06:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

कई लोगों को इसके पीछे की वजह के बारे में पता नहीं है। +91 कोड महज एक नंबर तक सीमित नहीं है बल्कि यह टेलीफोन की दुनिया में भारत की एक पहचान है।

विज्ञापन
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 Know Interesting Facts Behind Country Code
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 - फोटो : AdobeStock

क्या आपने इस बात पर कभी गौर किया है कि जब हम किसी व्यक्ति को कॉल करते हैं तो उसके नंबर के आगे +91 लिखा होता है। कई लोगों को इसके पीछे की वजह के बारे में पता नहीं है। +91 कोड महज एक नंबर तक सीमित नहीं है बल्कि यह टेलीफोन की दुनिया में भारत की एक पहचान है। +91 भारत का अंतर्राष्ट्रीय डायलिंग कोड है। भारत के किसी नंबर पर कॉल करने से पहले +91 लगाना जरूरी होता है, ठीक इसी तरह यूनाइटेड किंगडम में +44 और चीन में नंबर के आगे +86 लगाना जरूरी है। अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग करने के लिए इस कोड की खास जरूरत होती है। यह कोड टेलीकम्यूनीकेशन नेटवर्क को इस बारे में बताता है कि कॉल किस देश में रूट करनी है। इस कोड के बिना अंतर्राष्ट्रीय कॉल नहीं की जा सकती है। 

Why Indian Mobile Numbers Start With +91 Know Interesting Facts Behind Country Code
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 - फोटो : adobe stock

अगर कोई दूसरे देश का शख्स भारत में किसी व्यक्ति को कॉल करना चाहता है तो उसे नंबर के आगे +91 लगाना जरूरी है। अगर वह नंबर के आगे +91 नहीं लगाता है तो कॉल नहीं लगेगी। 

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो बचत करने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट तरीके

Why Indian Mobile Numbers Start With +91 Know Interesting Facts Behind Country Code
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 - फोटो : adobe stock

वहीं अगर आप देश के भीतर ही रहकर देश में किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल करते हैं तो यह कोड अपने आप ही लग जाता है। इसमें आपको अलग से इस कोड को जोड़ने की जरूरत नहीं होती है। दूसरे देश से कॉल करने पर इस कोड को लगाना होता है। 

Ayushman Yojana: 5 लाख रुपये तक का करा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानिए क्या है स्कीम में आवेदन का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 Know Interesting Facts Behind Country Code
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 - फोटो : FREEPIK

1960 के दशक में अंतर्राष्ट्रीय कॉलिंग को व्यवस्थित करने की जरूरत महसूस हुई थी इसी को देखते हुए कंट्री कोड की शुरुआत हुई। यह वही समय था जब दुनिया भर में टेलीकम्यूनिकेशन नेटवर्क का तेजी से विकास हो रहा था। 

Govt Scheme: 20 रुपये में मिलता है 2 लाख रुपये का बीमा कवर, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

विज्ञापन
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 Know Interesting Facts Behind Country Code
Why Indian Mobile Numbers Start With +91 - फोटो : Freepik

इस दौरान अलग अलग देशों के बीच कॉलिंग को व्यवस्थित करने के लिए एक मानक प्रणाली की जरूरत महसूस हुई। इसी को देखते हुए ITU ने कंट्री कोड प्रणाली को विकसित किया। इसी के अंतर्गत दुनिया के विभिन्न देशों को कंट्री कोड दिए गए। 

AC: एसी को लेकर केंद्र सरकार ला रही नया नियम, 20 डिग्री से कम और 28 डिग्री से ज्यादा नहीं होगा तापमान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed