फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गियर बदलते समय क्लच दबाना क्यों है जरूरी? जानें बाइक के इंजन से जुड़ा यह बड़ा सीक्रेट

Sun, 11 Oct 2026 08:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 11 Oct 2026 08:37 PM IST
सार

Bike Clutch Working Mechanism: बाइक चलाते समय जब भी लोग गियर बदलते हैं तो उसके साथ क्लच दबाते हैं, जो की एक सामान्य प्रक्रिया है। मगर ये बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि ऐसा क्यों किया जाता है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि ऐसा होने के पीछे का क्या कारण है।

विज्ञापन
Why Do We Press Clutch Before Changing Gears in Bike: Working Mechanism and Protection of Gearbox Explained
बाइक में क्लच का काम - फोटो : AI

Why Press Clutch Before Changing Gear: प्रतिदिन बाइक चलाने वाले लाखों लोग गियर बदलते समय क्लच दबाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इसके पीछे की असली वजह जानते हैं। जब बाइक चलती है, तो इंजन लगातार घूमता रहता है और पहियों को ताकत देता है। अगर चलती गाड़ी में बिना क्लच दबाए सीधे गियर बदला जाए, तो घूमते हुए गियर आपस में टकराकर टूट सकते हैं।



क्लच का मुख्य काम इंजन और पिछले पहिए के बीच के संपर्क को कुछ सेकंड के लिए काटना होता है। क्लच दबाते ही पावर सप्लाई रुक जाती है और गियर आसानी से बदल जाता है। आइए इस लेख में बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि बाइक में क्लच दबाने का असली वैज्ञानिक कारण क्या है।

Trending Videos
Why Do We Press Clutch Before Changing Gears in Bike: Working Mechanism and Protection of Gearbox Explained
इंजन और गियरबॉक्स के बीच पावर का कट-ऑफ - फोटो : Adobestock

इंजन और गियरबॉक्स के बीच पावर का कट-ऑफ

  • जब आप क्लच लीवर दबाते हैं, तो इंजन की ताकत गियरबॉक्स तक पहुंचना बंद हो जाती है।
  • पावर कट होने से गियर बॉक्स के गरारियां फ्री हो जाती हैं, जिससे आप बिना किसी झटके के नया गियर आसानी से सेट कर पाते हैं।
Why Do We Press Clutch Before Changing Gears in Bike: Working Mechanism and Protection of Gearbox Explained
गियरबॉक्स - फोटो : एक्स

गियरबॉक्स और गरारियों को टूटने से बचाना

  • बिना क्लच दबाए गियर बदलने पर गियर की गरारियां आपस में जोर से टकराती हैं।
  • इससे गियरबॉक्स के दांत टूट सकते हैं और बड़ा नुकसान हो सकता है। क्लच दबाने से गरारियों का घर्षण रुक जाता है और नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do We Press Clutch Before Changing Gears in Bike: Working Mechanism and Protection of Gearbox Explained
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock

सफर को आरामदायक कैसे बनाना?

  • अगर क्लच दबाए बिना गियर बदला जाए, तो बाइक बहुत तेज झटका मारेगी और अनियंत्रित हो सकती है।
  • क्लच दबाकर गियर शिफ्ट करने से बाइक की रफ्तार और पावर का संतुलन बना रहता है, जिससे आपकी राइड काफी स्मूथ और सुरक्षित रहती है।


 

विज्ञापन
Why Do We Press Clutch Before Changing Gears in Bike: Working Mechanism and Protection of Gearbox Explained
हाफ क्लच पर बाइक चलाने की गलती से बचें - फोटो : Adobe Stock
हाफ क्लच पर बाइक चलाने की गलती से बचें
  • कई लोग गाड़ी चलाते समय थोड़ा सा क्लच दबाकर (हाफ क्लच) रखते हैं।
  • ऐसा करने से क्लच प्लेट्स बहुत जल्दी घिस जाती हैं और बाइक का पिकअप खराब हो जाता है। इसलिए गियर बदलने के तुरंत बाद क्लच को पूरी तरह छोड़ देना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed