फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: कैसे पता करें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं? आवेदन का तरीका भी जानें

Thu, 13 Mar 2025 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Mar 2025 02:43 PM IST
सार

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को सितंबर 2023 में में लॉन्च किया गया। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक के लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। आप भी अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो उस योजना में आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे, केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन पात्र लोगों को दिया जाता है जो 18 पारंपरिक व्यापारों की सूची में शामिल होते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो आप इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है और अगर हां तो कैसे? आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

who is eligible for pm Vishwakarma pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग योजना से जुड़ने के लिए पात्र होते हैं?

  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं 
  • अगर आप ताला बनाने वाले हैं
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता हैं
who is eligible for pm Vishwakarma pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग सुनार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन कैसे करें?

  • आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना है और यहां पर लॉगिन बनाकर आप आवेदन कर सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है और आप यहां पर जाकर आवेदन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
who is eligible for pm Vishwakarma pm vishwakarma yojana ke liye kaun patra hai
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को ये लाभ मिलते हैं

  • लाभार्थियों को उनके काम को बेहतर करने के लिए कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है और जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • लाभार्थियों को लोन देने का भी प्रावधान है जिसमें आपको पहले एक लाख रुपये का और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है। ये लोग आपको सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed