Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उनका एक उद्धेश्य ये जरूर होता है कि इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग को दिया जाए। हालांकि, इसमें भी पात्रता देखना जरूरी होता है यानी जो लोग योजना के लिए पात्र होते हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, आयुष्मान भारत योजना को देख लीजिए जिसे भारत सरकार चलाती है।
{"_id":"679b3f419a772ae52b0834c6","slug":"who-is-eligible-for-ayushman-card-registration-2025-01-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले जरूर कर लें चेक, क्या आपका बन पाएगा यह कार्ड?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: आयुष्मान कार्ड बनवाने से पहले जरूर कर लें चेक, क्या आपका बन पाएगा यह कार्ड?
Thu, 30 Jan 2025 02:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:30 PM IST
सार
क्या आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं? अगर हां तो आपको इसके लिए पहले पात्रता चेक करनी होती है और अगर आप पात्र हैं तभी पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे चेक करें क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं:-
स्टेप नंबर 1
- अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता जरूर चेक कर लेनी चाहिए जिससे आप जान पाएंगे कि आपका ये कार्ड बन पाएगा या नहीं
- पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
- इसके बाद यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 2
- अब आपको 10 अंकों का मोबाइल नंबर यहां भरना है जिस पर एक ओटीपी आएगा
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां भरना है और फिर लॉगिन कर लेना है
- फिर आपके सामने दो विकल्प आएंगे जिसमें आपको पहले में अपना राज्य चुन लेना है और फिर दूसरे वाले विकल्प में अपना जिला भी चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप नंबर 3
- अब आपको सर्च करना होता है जिसके लिए पहले कोई एक दस्तावेज चुन ले
- यहां पर कई सारे दस्तावेज आपको दिखेंगे जिसमें से आपको एक दस्तावेज चुनना है
- जैसे, आप आधार कार्ड चुन सकते हैं
- फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर भरें और सर्च पर क्लिक करें जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
- आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ऑफलाइन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना है और यहां से आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जा सकते हैं।