फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं? आवेदन से पहले चेक करें पात्रता

Wed, 11 Feb 2026 08:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 11 Feb 2026 08:04 AM IST
सार

Ayushman Card Kiska Ban Sakta Hai Aur Kiska Nahi: अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना है, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
who is eligible for Ayushman Card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिसके तहत लाभार्थियों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।



दरअसल, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं उनका पहले आयुष्मान कार्ड बनता है और इसी आयुष्मान कार्ड से आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for Ayushman Card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?

  • आयुष्मान कार्ड से आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है, जो हर वित्तीय वर्ष में रिन्यू होती है
  • ऐसे में आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं
who is eligible for Ayushman Card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

  • जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं
  • जिन लोगों का मकान कच्चा है
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में रहते हैं
  • दिहाड़ी मजदूर
  • अनुसूचित जाति/जनजाति वाले लोग
  • जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for Ayushman Card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?

  • वे लोग जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • वे लोग जो पीएफ के सदस्य हैं
  • वे लोग जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं
  • जिन लोगों की सरकारी नौकरी है
  • जो लोग आर्थिक रूप से मजबूत हैं
विज्ञापन
who is eligible for Ayushman Card kiska ban sakta hai aur kiska nahi
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्या पात्रता चेक कर सकते हैं?

  • पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
  • यहां पर 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • फिर यहां पर मांगी गई जानकारियां भरें
  • इसके बाद आप अपनी पात्रता के बारे में जान पाएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed