फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? आवेदन से पहले यहां जानें

Thu, 09 Jan 2025 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 09 Jan 2025 01:07 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? ये आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana Eligibility Criteria: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ दिया जाता है। वहीं, इनमें कई योजनाएं राज्य सरकारों की तो कई योजनाएं केंद्र सरकार की होती है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं।



इसी क्रम में केंद्र सरकार की एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आपका बन पाएगा आयुष्मान कार्ड या नहीं?

  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपका आयुष्मान कार्ड बन जाए तो इसके लिए आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • इसके बाद यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं और फिर आप जान पाएंगे कि आप पात्र हैं या नहीं।
who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock

ये लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीके से अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। साथ ही आप यहां पात्रता सूची देखकर ये जान सकते हैं कि किन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है। जिन लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है वे हैं:-
 

  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं।
विज्ञापन
who is eligible for ayushman card ayushman card kaun banwa sakta hai
आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है? - फोटो : Adobe stock

आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद क्या लाभ मिलता है?

  • अगर आपका आयु्ष्मान कार्ड बन चुका है तो आप मुफ्त इलाज करवाने के लिए पात्र हो जाते हैं। इसमें आपको हर साल 5 लाख रुपये का कवर मिलता है यानी आयुष्मान कार्ड धारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed