फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयुष्मान कार्ड बनवाने वाले ध्यान दें: जरूरी दस्तावेजों से लेकर पात्रता तक, यहां जानें सबकुछ

Sat, 13 Jul 2024 01:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Jul 2024 01:45 PM IST
विज्ञापन
who is eligible and what documents are required for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala

ABY: राज्य सरकारें और भारत सरकार ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक में रहने वाले लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसके लिए आपसे पैसे नहीं लिए जाते क्योंकि इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन के समय कौन से दस्तावेज चाहिए और कौन लोग इसके लिए पात्र हैं? शायद नहीं, तो यहां जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

who is eligible and what documents are required for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

पहले जानिए कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड

दरअसल, केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आप पात्र हैं या नहीं तो आप नीचे दी गई पात्रता सूची देख सकते हैं। जो लोग इसमें शामिल हैं वे पात्र हैं...

who is eligible and what documents are required for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
who is eligible and what documents are required for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

हर साल मिलता है लाभ

  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप सूचीबद्ध अस्पताल यानी वे अस्पताल जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। वहीं, हर साल आप 5 लाख रुपये के कवर का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
who is eligible and what documents are required for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock

इन दस्तावेजों की होती है जरूरत

जब आप आयुष्मान कार्ड बनवाने जाते हैं तो आपका पात्र होना तो जरूरी है ही। साथ ही आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज भी चाहिए होते हैं। इसमें जो दस्तावेज शामिल हैं, वे हैं...

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • एक एक्टिव मोबाइल नंबर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed