आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के स्मार्टफोन में व्हाट्सएप है। व्हाट्सएप ने मैसेजिंग को ज्यादा सुविधाजनक और आसान बनाने का काम किया है। इस डिजिटल युग में व्हाट्सएप कम्यूनिकेशन का एक महत्वपूर्ण पार्ट बन चुका है। हालांकि, व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो आपको कई तरह की कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
WhatsApp: व्हाट्सएप चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो जाना पड़ सकता है जेल
WhatsApp Tips: व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते समय अगर आप कुछ गलतियां करते हैं तो आपको कई तरह की कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास धर्म को निशाना बनाना
व्हाट्सएप पर किसी खास धर्म को निशाना बनाने वाली पोस्ट अपराध के दायरे में आ सकती है। यह समाज के लिए काफी खतरनाक होता है। इस तरह के मैसेज भेजने पर धार्मिक समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।
Smartphone Tips: स्मार्टफोन का कर रहे हैं इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
धमकी देना
व्हाट्सएप पर किसी को धमकी देना या किसी को डराने और धमकाने वाला मैसेज भेजना कानूनन गलत है। अगर कोई इस तरह की गलती करते हुए पाया जाता है तो उसे सजा दिए जाने का प्रावधान है।
Karwa Chauth 2025: करवाचौथ पर पत्नी के नाम इन स्कीम्स में करें निवेश, कुछ वर्षो में जुटा सकती हैं लाखों रुपये
बच्चों से जुड़ी अनुचित सामग्री
व्हाट्सएप पर अगर कोई बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री शेयर करता है तो यह पॉक्सो एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इस तरह का अपराध करने पर व्यक्ति के ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, लाखों लोगों को होगा फायदा
सरकारी दस्तावेजों की फेक कॉपी बनाकर शेयर करना
सरकारी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या किन्हीं दूसरे दस्तावेज की अगर कोई फर्जी कॉपी बनाकर उसे शेयर करके गलत काम करता है तो यह कानूनन गलत है। इस तरह के गैरकानूनी काम करने पर आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है।
Flight Prices Increase: दिवाली से पहले आसमान छूने लगे फ्लाइट टिकट के दाम, यात्रियों की बढ़ी टेंशन