आज के इस डिजिटल युग ने हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। 21वीं सदी के इस दौर में स्मार्टफोन, इंटरनेट जैसी चीजें हमारी खास जरूरत बन चुकी हैं। आज के समय हम एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन करने के लिए व्हाट्सएप जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने मैसेजिंग करने की पुरानी परंपरा को पूरी तरह से बदल के रख दिया है। आज हम ऑफिस, एजुकेशन, पर्सनल कम्युनिकेशन यूज के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोगों के बार बार आने वाले व्हाट्सएप मैसेज से हम काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको व्हाट्सएप के एक बेहद ही शानदार फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर आपको संबंधित व्यक्ति को ब्लॉक भी नहीं करना होगा और उसके द्वारा आने वाले मैसेज से आप परेशान भी नहीं होंगे। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में -
WhatsApp Trick: अगर कोई बार-बार मैसेज भेजकर कर रहा है परेशान, तो ब्लॉक करने की बजाए करें ये काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 30 Apr 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन