Enable Two Step Verification: आज के डिजिटल दौर में व्हाट्सएप हमारे जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। सुबह की गुड मॉर्निंग मैसेज से लेकर दफ्तर के जरूरी दस्तावेजों के लेन-देन तक, लोग अपनी दिनचर्या का अधिकतर समय इसी एप पर बिताते हैं। इसी निर्भरता का फायदा उठाकर साइबर अपराधी और हैकर्स लोगों के अकाउंट को हैक करने के नए-नए पैंतरों को आजमाते रहते हैं। अगर आपका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो जाए, तो आपकी निजी चैट, संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक होने का बड़ा खतरा रहता है।
ऐसे में अगर आप अपने व्हाट्सएप के कुछ जरूरी सेटिंग ऑन रखते हैं तो व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की आशंका कई गुना कम हो जाती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि व्हाट्सएप के भीतर छिपी वे 4 कौन सी सेटिंग्स हैं, जिन्हें तुरंत ऑन करके आप अपने अकाउंट को सुरक्षित कर सकते हैं।
2 of 5
टू-स्टेप वेरिफिकेशन रखें ऑन
- फोटो : अमर उजाला
टू-स्टेप वेरिफिकेशन रखें ऑन
यह आपके व्हाट्सएप की सुरक्षा की सबसे मजबूत सेक्येरिटी सेटिंग है। इसे ऑन करने के लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर 'अकाउंट' और फिर 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' पर क्लिक करें। यहां आपको अपनी पसंद का 6 अंकों का एक गुप्त पिन सेट करना होगा। इसके बाद अगर कोई हैकर आपके नंबर पर आने वाला ओटीपी चुरा भी लेता है, तो भी वह इस सीक्रेट पिन के बिना आपका व्हाट्सएप कभी चालू नहीं कर पाएगा।
3 of 5
एप को फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से लॉक करें
- फोटो : एआई जनरेटेड
एप को फेस आईडी या फिंगरप्रिंट से लॉक करें
कई बार हमारे दोस्त या अनजान लोग हमारा फोन हाथ में लेकर चुपके से हमारे व्हाट्सएप मैसेज पढ़ने लगते हैं। इससे बचने के लिए व्हाट्सएप में इन-बिल्ट लॉक का फीचर मिलता है। एप की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर सबसे नीचे दिए गए 'एप लॉक' विकल्प को ऑन कर दें। इससे जब भी कोई आपका व्हाट्सएप खोलेगा, तो एप तुरंत फिंगरप्रिंट या फेस आईडी मांगेगा, जिससे आपकी चैट पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
4 of 5
पासकी को तुरंत करें इनेबल
- फोटो : X
पासकी को तुरंत करें इनेबल
पासकी व्हाट्सएप का एक नया और बेहद आधुनिक सुरक्षा फीचर है जो सुरक्षा को अगले लेवल पर ले जाता है। पासकी ऑन करने के बाद आपको बार-बार एसएमएस वाले ओटीपी की जरूरत नहीं पड़ती। आपका व्हाट्सएप आपके फोन के मुख्य स्क्रीन लॉक (जैसे फिंगरप्रिंट, फेस लॉक या डिवाइस पिन) से जुड़ जाता है। इस सेटिंग को एक्टिव होने से हैकर्स के लिए किसी दूसरे डिवाइस पर आपका अकाउंट रिमोटली लॉगिन करना पूरी तरह नामुमकिन हो जाता है।
5 of 5
रिकवरी ईमेल एड्रेस जोड़ें और वेरीफाई करें
- फोटो : FREEPIK
रिकवरी ईमेल एड्रेस जोड़ें और वेरीफाई करें
अक्सर लोग टू-स्टेप वेरिफिकेशन का पिन सेट करके भूल जाते हैं, जिससे उनका अपना अकाउंट ही ब्लॉक हो सकता है। इस मुसीबत से बचने के लिए व्हाट्सएप अब पिन के साथ ईमेल आईडी जोड़ने का विकल्प देता है। अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करके उसे ओटीपी के जरिए वेरीफाई जरूर कर लें। भविष्य में पिन भूलने पर इसी ईमेल की मदद से आप अपने अकाउंट को बेहद आसानी से और सुरक्षित तरीके से दोबारा रीसेट कर पाएंगे।