फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: अगर कभी भी गुम या चोरी हो जाए डेबिट-क्रेडिट कार्ड तो तुरंत करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Fri, 24 Feb 2023 02:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Feb 2023 02:38 PM IST
विज्ञापन
What to Do if Debit or Credit Card is Lost Know Rules and Regulations
क्रेडिट-डेबिट कार्ड के गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

Lost Debit or Credit Card: आज के समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। घर बैठे-बैठे ज्यादातर काम हो जाते हैं। फिर चाहे वो खरीदारी करना हो या फिर खाना मंगवाना या फिर किसी को पैसे भेजना आदि। मतलब लगभग हर एक काम को करना पहले के मुकाबले अब काफी आसान हो गया है। जैसे- पैसे निकालने को ही देख लीजिए। पहले बैंक में जाना पड़ता था, लंबी-लंबी लाइनों में घंटों लगना पड़ता था और तब कहीं जाकर अपने बैंक खाते से पैसे निकाल पाते थे। पर अब ये काम मिनटों में एटीएम मशीन की मदद से हो जाता है। बस इसके लिए आपके पासे डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए। पर क्या आप ये जानते हैं कि अगर कभी ये कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो आपको क्या करना चाहिए? क्योंकि अगर ये कार्ड गलत हाथों में चले गए, तो आपकी मेहनत की कमाई निकल सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको क्या करना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

What to Do if Debit or Credit Card is Lost Know Rules and Regulations
क्रेडिट-डेबिट कार्ड के गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : iStock

डेबिट-क्रेडिट कार्ड गुम या चोरी होते ही तुरंत करें ये काम:-

नंबर 1

  • आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड अगर कभी गुम या चोरी हो जाता है, तो आपको सबसे पहला जो काम करना है वो है इन्हें ब्लॉक करवाना। आप अपनी नेट बैंकिंग एप या कस्टमर केयर को कॉल करके इन्हें ब्लॉक करवा सकते हैं। इससे आपके कार्ड से कोई गलत ट्रांजेक्शन को रोकने में मदद मिलती है।
What to Do if Debit or Credit Card is Lost Know Rules and Regulations
क्रेडिट-डेबिट कार्ड के गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • क्रेडिट या डेबिट कार्ड को ब्लॉक तो आपने करवा दिया है, लेकिन उसी दौरान आपके कार्ड से कोई ऐसी ट्रांजेक्शन हुई है, जो आपने नहीं की है तो इसकी सूचना बैंक को तुरंत दें। ऐसे में बैंक आपकी पूरी मदद करने के लिए बाध्य होता है और आप इस नुकसान से भी बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
What to Do if Debit or Credit Card is Lost Know Rules and Regulations
क्रेडिट-डेबिट कार्ड के गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • आपको एक काम ये भी करना चाहिए कि अपने बाकी सभी कार्ड के पिन नंबर, नेट बैंकिंग के पासवर्ड और यूपीआई का पिन नंबर भी बदल दें।
विज्ञापन
What to Do if Debit or Credit Card is Lost Know Rules and Regulations
क्रेडिट-डेबिट कार्ड के गुम होने पर क्या करना चाहिए? - फोटो : iStock

नंबर 4

  • आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम या चोरी हो चुका है, तो ऐसे में इन्हें ब्लॉक करवाने के बाद आपको नया कार्ड जारी करवा लेना है। आप कस्टमर केयर के जरिए, नेट बैंकिंग या अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर कार्ड बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed