Online Shopping Alert: आज के समय में अगर आपको कुछ खरीदना है, तो ज्यादातर लोग और खासतौर पर युवा ऑनलाइन शॉपिंग पर निर्भर नजर आते हैं। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ऑफलाइन शॉपिंग की तरह कही जाना नहीं पड़ता और घर बैठे ही आपका सामान आप तक पहुंच जाता है। यहां आप सामान की फोटो या वीडियो देखते हैं और फिर पेमेंट करके सामान मंगवा लेते हैं। इससे ग्राहकों को सुविधा मिली है, लेकिन अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि यहां जालसाज आपको चपत लगाने के लिए हमेशा तैयार बैठे होते हैं, और आपकी एक छोटी सी गलती होते ही ये आपका बैंक खाता खाली कर देते हैं। इसलिए आपको ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये बातें कौन सी हैं...
{"_id":"64b533c0d6bb79176504e9e9","slug":"what-should-be-kept-in-mind-while-online-shopping-follow-these-steps-2023-07-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान: अगर की ये तीन गलतियां, तो खाली हो सकता है बैंक खाता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले सावधान: अगर की ये तीन गलतियां, तो खाली हो सकता है बैंक खाता
Tue, 18 Jul 2023 10:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 18 Jul 2023 10:21 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
फेक वेबसाइट और एप से बचकर
- आप जब भी ऑनलाइन शॉपिंग करें, तो ध्यान दें कि कहीं आप फर्जी एप या वेबसाइट से खरीदारी तो नहीं कर रहे। कभी भी किसी अनजाने लिंक से कोई एप डाउनलोड न करें, सोशल मीडिया या मैसेज के द्वारा मिलने वाले अनजाने लिंक के जरिए शॉपिंग न करें आदि। हमेशा ही विश्वसनीय वेबसाइट या एप से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं।
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : Istock
आईडी-पासवर्ड सेव न करें
- कई लोग ऑनलाइन शॉपिंग करते समय एप या वेबसाइट पर अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नंबर आदि सेव कर देते हैं, जिससे दोबारा उन्हें ये चीजें भरनी नहीं पड़ती हैं। पर ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि हैकर्स और जालसाजों द्वारा समय-समय पर इन पर हमला किया जाता है। ऐसे में आपको चपत लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें
- आपको मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलती है। इसके तहत अगर कोई कभी आपके खाते पर लॉगिन करने का प्रयास करता है, तो आपको ईमेल और मैसेज द्वारा सूचित किया जाता है। साथ ही मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन के जरिए हैकर्स के हमले को रोका जाता है। इसलिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
- फोटो : istock
ऑफर्स की जांच जरूरी
- कई बार आपको ईमेल, मैसेज, कॉल या सोशल मीडिया के जरिए कई लुभावने ऑफर्स के बारे में जानकारी मिलती होगी। इसमें कई प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट और कैशबैक जैसी बातें कही होती हैं, लेकिन आपको इन पर यकीन करने से पहले इनकी जांच करनी चाहिए कि ये ऑफर्स सही हैं या गलत। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज लोगों को फर्जी लिंक भेजकर उनका अकाउंट हैक तक कर लेते हैं।