यात्रीगण कृपया ध्यान दें: EMU, DEMU, MEMU ट्रेनों में क्या है अंतर? जानें इनकी खासियत
भारतीय रेल में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं। इन्हीं में कुछ चर्चित ट्रेनें भी हैं, जैसे- EMU, DEMU, MEMU । बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होता है कि आखिर इन तीनों ट्रेनों में क्या अंतर होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
EMU (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट)
EMU यानी इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेनें बिजली से चलती हैं और मुख्य रूप से शहरी और उपनगरीय क्षेत्रों में संचालित होती हैं। ये ट्रेनें ओवरहेड इलेक्ट्रिक तारों से बिजली प्राप्त करती हैं, जिसके लिए इनमें पेंटोग्राफ लगा होता है। EMU ट्रेनें तेज गति और त्वरित रुकने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं, जिसके कारण ये मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, और चेन्नई जैसे महानगरों की लाइफ लाइन मानी जाती हैं।
ये भी पढ़ें- जरूर जानें: लोन की किस्त नहीं चुका पाने पर रिकवरी एजेंट घर आकर कर रहा है परेशान, तो जान लें अपने अधिकार
इन ट्रेनों की रफ्तार 60 से 100 किमी प्रति घंटा होती है, और ये आमतौर पर 9 या 12 कोच की होती हैं। इनमें बैठने की बेहतर व्यवस्था और चौड़े दरवाजे होते हैं, जो भीड़भाड़ वाले स्टेशनों के लिए सुविधाजनक हैं।
ये भी पढ़ें- Indian Railways: कहां पर है देश का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म? 1 किलोमीटर से भी ज्यादा है लंबाई
DEMU यानी डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट ट्रेनें उन क्षेत्रों में चलाई जाती हैं, जहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है। ये ट्रेनें ऑन-बोर्ड डीजल इंजन से संचालित होती हैं, जो बिजली पैदा करता है और ट्रैक्शन मोटर को चलाता है। DEMU ट्रेनें भी स्व-चालित होती हैं और इनमें अलग से लोकोमोटिव की जरूरत नहीं पड़ती। ये ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में छोटी दूरी की यात्रा के लिए चलाई जाती हैं।
MEMU (मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट)
MEMU यानी मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट, EMU का एडवांस वर्जन है, जो मध्यम से थोड़ी अधिक दूरी के लिए डिजाइन की जाती है। ये ट्रेनें भी बिजली से चलती हैं और ग्रामीण व अर्ध-शहरी क्षेत्रों में संचालित होती हैं। MEMU में EMU की तुलना में ये ट्रेनें अधिक रफ्तार में चलती हैं। इनकी अधिकतम गति 105-130 किमी प्रति घंटा हो सकती है।