फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gold: खरीदने जा रहे हैं सोना, तो जरूर जान लें 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड में क्या होता है अंतर?

Mon, 03 Feb 2025 01:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 03 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

सोना जितना ज्यादा कैरेट का होगा उसकी शुद्धता उतनी ज्यादा होगी। इसी कड़ी में आज इस खबर के जरिए हम आपको 18, 22 और 24 कैरेटे सोने में क्या अंतर होता है? उस बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
What Is The Difference Between 24 22 and 18 Carat Gold Mein Kya Antar Hai in Hindi
Gold - फोटो : AdobeStock

भारत में बडे़ पैमाने पर लोग सोने का इस्तेमाल आभूषण के तौर पर करते हैं। कई लोग शादी, समारोह या त्योहारों पर सोने से बने आभूषणों को पहनते हैं। इसके अलावा देश में कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। 



बाजार में जब हम सोना खरीदने जाते हैं उस दौरान वहां 18, 22 और 24 कैरेटे का सोना मिलता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आखिर 18, 22 और 24 कैरेटे सोने में क्या अंतर होता है? अगर आपको इस बारे में नहीं पता है, तो इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए। कैरेट से तात्पर्य सोने की शुद्धता से होता है। सोना जितना ज्यादा कैरेट का होगा उसकी शुद्धता उतनी ज्यादा होगी। इसी कड़ी में आज इस खबर के जरिए हम आपको 18, 22 और 24 कैरेटे सोने में क्या अंतर होता है? उस बारे में बताने जा रहे हैं। 

What Is The Difference Between 24 22 and 18 Carat Gold Mein Kya Antar Hai in Hindi
Gold - फोटो : AdobeStock

24 कैरेट सोना

24 कैरेट का सोना पूर्ण रूप से शुद्ध होता है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट को अंजाम नहीं दिया जाता है। बाजारों में 24 कैरेट सोने को 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने के रूप में जाना जाता है। 24 कैरेट सोना काफी साइन करता है। 

What Is The Difference Between 24 22 and 18 Carat Gold Mein Kya Antar Hai in Hindi
Gold - फोटो : AdobeStock

इस कारण इसकी शाइनिंग से ही पता चल जाता है कि यह 24 कैरेट का सोना है। शुद्ध होने की वजह से 24 कैरेट सोना 22 या 18 कैरेट की तुलना में ज्यादा महंगा होता है। 24 कैरेट सोना काफी नरम और लचीला होता है। इस कारण इसका उपयोग गहने बनाने में नहीं किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is The Difference Between 24 22 and 18 Carat Gold Mein Kya Antar Hai in Hindi
Gold - फोटो : AdobeStock

22 कैरेट सोना 

22 कैरेट सोने का उपयोग ज्यादातर सोने के आभूषण को बनाने में किया जाता है। मात्रा के हिसाब से इसको 91.67 प्रतिशत शुद्ध सोना कहा जाता है। इसको बनाने में तांबे, जस्ते और चांदी जैसी दूसरी धातुओं का इस्तेमाल भी किया जाता है। इस कारण 22 कैरेट का सोना ज्वैलरी के लिए आदर्श माना जाता है। 

विज्ञापन
What Is The Difference Between 24 22 and 18 Carat Gold Mein Kya Antar Hai in Hindi
Gold - फोटो : AdobeStock

18 कैरेट सोना

18 कैरेट में 75 प्रतिशत भाग सोने का होता है। वहीं इसमें 25 प्रतिशत अन्य धातुओं को मिलाया जाता है। 24 कैरेट और 22 कैरेट की तुलना में 18 कैरेट का सोना ज्यादा सस्ता होता है। 18 कैरेट का सोना ज्यादा टिकाऊ और कठोर होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed