Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Mahakumbh 2025 Special Train Passengers Complaint regarding Confirm Ticket Know Indian Railways Rules
{"_id":"67a070516f8db9b02b0657d3","slug":"mahakumbh-2025-special-train-passengers-complaint-regarding-confirm-ticket-know-indian-railways-rules-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें: ट्रेन में आपको मिली कंफर्म सीट पर बैठ गया है कोई और? तो यहां करें शिकायत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
महाकुंभ जाने वाले ध्यान दें: ट्रेन में आपको मिली कंफर्म सीट पर बैठ गया है कोई और? तो यहां करें शिकायत
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:04 PM IST
सार
अगर आप भी ट्रेन के जरिए प्रयागराज जा रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर कोई दूसरा यात्री आपकी सीट पर बैठ जाता है, तो कैसे आप उसकी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन की सीट पर कोई बैठ जाए, तो कैसे हटा सकते हैं उसे?
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
MahaKumbh 2025 Train: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है जिसमें हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। भले ही यहां कितना ही जाम लगा हो और लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है, लेकिन बावजूद इसके आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है और रोजाना ही यहां काफी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
इसके लिए कोई प्लेन से, कोई अपने वाहन से, कोई गाड़ी बुक करके और ट्रेन से भी लोग संगम नगरी पहुंच रहे हैं। इसके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं जिससे लोगों को दिक्कत न हो, लेकिन अगर आप भी ट्रेन से महाकुंभ जा रहे हैं और आपकी कंफर्म सीट पर कोई और बैठ गया है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं और अपनी सीट वापस ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में यात्रीगण इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
ट्रेन की सीट पर कोई बैठ जाए, तो कैसे हटा सकते हैं उसे?
- फोटो : AdobeStock
सीट को लेकर क्या कहता है नियम?
अगर आप भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं और इसके लिए आपने टिकट काउंटर से टिकट खरीदा है या ऑनलाइन कंफर्म ट्रेन टिकट बुक करवाया है, तो भारतीय रेलवे द्वारा आपको सीट आरक्षित की जाती है। ऐसे में इस सीट पर आपके अलावा कोई और यात्री नहीं बैठ सकता है। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे उस सीट से हटा दिया जाता है।
3 of 5
ट्रेन की सीट पर कोई बैठ जाए, तो कैसे हटा सकते हैं उसे?
- फोटो : Adobe Stock
कहां करें शिकायत?
अगर आपने ट्रेन में कंफर्म सीट बुक करवाई है, लेकिन उस सीट पर कोई और यात्री बैठ गया है। ऐसे में आप उसे एक बार उठने के लिए बोल सकते हैं, लेकिन सामने वाला व्यक्ति आपकी सीट से न उठे तो आप भारतीय रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके यहां शिकायत कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रेन की सीट पर कोई बैठ जाए, तो कैसे हटा सकते हैं उसे?
- फोटो : Adobe Stock
कॉल पर आपसे आपकी कुछ जानकारियां मांगी जा सकती हैं। जैसे, आपका कोच नंबर, सीट नंबर और पीएनआर नंबर के अलावा मोबाइल नंबर भी आपसे मांगा जा सकता है। इसके बाद आपकी शिकायत को रजिस्टर्ड किया जाता है और ट्रेन में मौजूद टीटीई को आपकी शिकायत ट्रांसफर की जाती है।
विज्ञापन
5 of 5
ट्रेन की सीट पर कोई बैठ जाए, तो कैसे हटा सकते हैं उसे?
- फोटो : AdobeStock
इसके बाद टीटीई आपकी सीट पर आता है और मामले को समझकर आपको आपकी सीट दिलवा देता है। यही नहीं, अगर आपके कोच का एसी नहीं चल रहा है, कोच में गंदगी है या फिर शौचालय गंदा है आदि। ऐसे में भी आप हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके इसकी शिकायत कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।