फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

QR Code: क्या है क्यूआर कोड? कैसे है यह बारकोड से अलग? जानिए कैसे हुई इसकी शुरुआत

Sun, 05 Mar 2023 01:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 01:10 PM IST
विज्ञापन
What is QR Code and How Does It Work Know Difference Between QR vs Barcode
QR Code - फोटो : Istock

What Is QR Code: आज के समय क्यूआर कोड हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कई जगहों पर क्यूआर कोड ने हमारे काम को काफी आसान बना दिया है। ऑनलाइन पेमेंट करते समय अब हमें व्यक्ति के मोबाइल नंबर को दर्ज करने की जरूरत नहीं होती। आपको बस अपना मोबाइल निकालकर उस व्यक्ति के क्यूआर कोड को स्कैन करना होता है। क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद अकाउंट से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स मोबाइल में आ जाती है। इसके बाद हम आसानी से संबंधित व्यक्ति को पेमेंट कर देते हैं। क्यूआर कोड के जरिए पेमेंट करने में गलती की गुंजाइश न के बराबर हो जाती है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आज के समय छोटी से लेकर बड़ी दुकानों तक क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि क्यूआर कोड क्या होता है और कैसे यह काम करता है? अगर नहीं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -  

What is QR Code and How Does It Work Know Difference Between QR vs Barcode
qr code new - फोटो : istock

क्या है क्यूआर कोड? What is QR Code

क्यूआर कोड से तात्पर्य क्विक रिस्पॉन्स से होता है। इस कोड का निर्माण तेजी से रीड करने के लिए किया गया है। क्यूआर कोड का इस्तेमाल संकेतिक शब्दों को बदलने के लिए किया जाता है।

ChatGPT: वरदान या अभिशाप है चैट जीपीटी? जानिए क्या है इसका भविष्य में उपयोग

What is QR Code and How Does It Work Know Difference Between QR vs Barcode
qr code new - फोटो : istock

Difference Between QR and Barcode

आपको इस बारे में शायद ही पता होगा कि क्यूआर कोड बारकोड का ही उन्नत संस्करण है। इसमें बारकोड के मुकाबले ज्यादा सूचनाएं स्टोर करने की क्षमता होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is QR Code and How Does It Work Know Difference Between QR vs Barcode
qr code new - फोटो : istock

ऐसे हुई क्यूआर कोड की शुरुआत

आप में से कई लोगों का सवाल होगा कि आखिर क्यूआर कोड की शुरुआत कैसे हुई? क्यूआर कोड को टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी डेंसो वेब ने बनाया था।

विज्ञापन
What is QR Code and How Does It Work Know Difference Between QR vs Barcode
qr code new - फोटो : istock

इसका पहली बार इस्तेमाल ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल और रिटेल इंडस्ट्रीज में इन्वेंटरी को ट्रैक करने के लिए किया गया था। इसके बाद से कई और कामों में इसका इस्तेमाल किया जाने लगा।

Chat GPT: क्या है चैट जीपीटी? भविष्य में क्या है इसकी संभावनाएं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed