देश में महिलाओं का आर्थिक विकास करने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में भारत सरकार महिलाओं के लिए एक शानदार स्कीम चला रही है। इसका नाम लखपति दीदी योजना है। इस योजना के जरिए सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को ऐसे अवसर प्रदान करना चाहती है, जिसकी मदद से वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके अच्छी खासी आमदनी कर सकें। लखपति दीदी योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में कर चुके हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है। देश में कई महिलाएं लखपति दीदी योजना का लाभ ले रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Lakhpati Didi Yojana: क्या है लखपति दीदी योजना, जिसमें मिल रहा है बिना ब्याज 5 लाख रुपये तक का लोन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 13 Aug 2025 05:38 PM IST
सार
लखपति दीदी योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार अपने भाषणों में कर चुके हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। लखपति दीदी योजना का लाभ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन