फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google Alert: गूगल पर आपकी एक छोटी सी गलती आपको पहुंचा सकती है जेल, जानें कैसे

Wed, 01 Mar 2023 09:25 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 01 Mar 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
What is Illegal to Search on Google in India Know Google Safety Tips
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock

Google Safety Tips: आज के दौर में अगर आपके पास इंटरनेट न हो, तो चीजें अधूरी सी नजर आती हैं। इंटरनेट ने काफी कुछ बदलकर रख दिया है। कुछ भी जानकारी चाहिए होती है तो लोग गूगल पर सर्च करके जानकारी ले लेते हैं। जानकारी छोटी हो या फिर बड़ी पर आपको गूगल पर लगभग हर एक चीज मिल जाती है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे, कॉलेज जाने वाले बच्चे और दफ्तरों समेत अन्य जगहों पर काम करने वाले लोग गूगल पर निर्भर नजर आते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपको गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से बचना चाहिए? क्योंकि आपका एक गलत सर्च आपको जेल तक पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप इस बारे में जानें। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What is Illegal to Search on Google in India Know Google Safety Tips
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock

गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ये चीजें:-

चाइल्ड पॉर्न

  • अगर आप गूगल पर समय बिताते हैं, तो कभी भूलकर भी इस पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट के बारे में सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है, क्योंकि भारत में इसको लेकर कानून बना हुआ है।
What is Illegal to Search on Google in India Know Google Safety Tips
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock
  • दरअसल, पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना गैरकानूनी और एक अपराध है। अगर आप इस मामले में पकड़े जाते हैं, तो इसमें 5 से 7 साल तक की जेल होने तक का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Illegal to Search on Google in India Know Google Safety Tips
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से बचना चाहिए? - फोटो : Istock

बम बनाने के तरीके के बारे में

  • गूगल का इस्तेमाल करते समय इस पर कभी भी गलती से भी बम बनाने के तरीके के बारे में सर्च न करें। आप अगर ऐसा करते हैं, तो आप तुरंत सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे। इसके बाद आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है। वहीं, दोषी पाए जाने पर आपको जेल तक जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
What is Illegal to Search on Google in India Know Google Safety Tips
गूगल पर कौन सी चीजें सर्च करने से बचना चाहिए? - फोटो : istock

आतंकी संगठन से जुड़ने की पेशकश न करें

  • आपके इस बात का ध्यान रखना है कि कभी गलती से भी गूगल या सोशल मीडिया के जरिए किसी आतंकी संगठन से जड़ने की कोशिश न करें। अगर आप ऐसा करते हुए पाए जाते हैं, तो आपको जेल की हवा तक खानी पड़ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed