फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blue Aadhaar Card: क्या होता है ब्लू आधार और किनका बनता है यह कार्ड? जानिए यहां

Tue, 04 Mar 2025 04:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 04 Mar 2025 04:59 PM IST
सार

क्या आपको पता है सामान्य आधार के अलावा एक खास तरह का ब्लू आधार कार्ड भी होता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
What Is Blue Aadhaar Card Know Registration Process
ब्लू आधार कार्ड - फोटो : X/@UIDAI

देश की अधिकांश आबादी अपना आधार कार्ड बनवा चुकी है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न कामकाजों में पारदर्शिता आई है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत होती है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के अलावा बैंक खाता खुलवाने, सिम कार्ड लेने, नौकरी में प्रवेश करने आदि कई जगहों पर आधार कार्ड को एक दस्तावेज के रूप में मांगा जाता है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है, जो हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होती है। आधार कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इस कार्ड के आने के बाद फर्जी पहचान के मामलों को रोकने में काफी मदद मिली है। वहीं क्या आपको पता है सामान्य आधार के अलावा एक खास तरह का ब्लू आधार कार्ड भी होता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

What Is Blue Aadhaar Card Know Registration Process
ब्लू आधार कार्ड केवल बच्चों के लिए बनाया जाता है - फोटो : Adobestock

ब्लू आधार कार्ड को लेकर अक्सर लोग सवाल करते हैं कि यह किन लोगों के लिए बनाया जाता है। ब्लू आधार कार्ड केवल बच्चों के लिए बनाया जाता है। ब्लू आधार कार्ड केवल उन्हीं बच्चों का बनाया जाता है, जिनकी उम्र 5 साल से कम है। 

What Is Blue Aadhaar Card Know Registration Process
ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार के नाम से भी जाना जाता है - फोटो : Adobestock

ब्लू आधार कार्ड को बाल आधार के नाम से भी जाना जाता है। खास बात यह है कि इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए किसी प्रकार की बायोमैट्रिक डिटेल्स की जरूरत नहीं होती है। 

जागो ग्राहक जागो: MRP से ज्यादा कीमत पर दुकानदार बेचे सामान तो कैसे और कहां करें उसकी शिकायत? जानिए यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Blue Aadhaar Card Know Registration Process
बच्चे की उम्र पांच साल होने के बाद इस आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता है - फोटो : Adobestock

ब्लू आधार कार्ड केवल पांच सालों के लिए ही वैलिड रहता है। बच्चे की उम्र पांच साल होने के बाद उसे अपना आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी होता है। बच्चे की उम्र पांच साल होने के बाद इस आधार कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता है। 

विज्ञापन
What Is Blue Aadhaar Card Know Registration Process
बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बर्थ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट से बनवा सकते हैं - फोटो : Adobestock

आप अपने बच्चे का ब्लू आधार कार्ड बर्थ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट से बनवा सकते हैं। अगर आपके पास यह नहीं है तो बच्चों का ब्लू आधार कार्ड माता पिता के आधार कार्ड के जरिए भी बनाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed