फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या है आयुष्मान कार्ड योजना और क्या है पात्रता? सबकुछ यहां जानें आसान शब्दों में

Fri, 12 Aug 2022 05:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Aug 2022 05:05 PM IST
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Yojana and Eligibility All You Need to Know
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इनमें से कुछ को केंद्र सरकार चला रही है, तो कुछ योजनाओं का संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। लेकिन इन सभी योजनाओं का उद्धेश्य एक ही है, और वो है कि गरीब वर्ग और देश के जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना। ऐसी ही एक योजना आयुष्मान भारत योजना है, जिसके अंतर्गत गरीब लोगों का मुफ्त में इलाज किया जाता है। इसके लिए सभी पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसके बाद आप सूची में दिए हुए अस्पतालों के जरिए अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

What is Ayushman Bharat Yojana and Eligibility All You Need to Know
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : Istock

क्या है ये योजना और लाभ?

  • दरअसल, इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इससे आप सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख तक का मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
What is Ayushman Bharat Yojana and Eligibility All You Need to Know
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

पात्रता जान लीजिए:-

  • इस योजना से वो लोग जुड़ सकते हैं, जिनका अगर कच्चा मकान है, परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, भूमिहीन व्यक्ति है, आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग, निराश्रित, आदिवासी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Yojana and Eligibility All You Need to Know
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard

ये दस्तावेज हैं जरूरी

  • आप जब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जाते हैं, तो आपको कुछ दस्तावेज जरूरी चाहिए। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
What is Ayushman Bharat Yojana and Eligibility All You Need to Know
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock

आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप इस आयुष्मान भारत योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed