फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: आखिर मरने के बाद व्यक्ति के वोटर आईडी, आधार और पैन कार्ड का क्या होता है?

Tue, 28 Feb 2023 10:51 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 10:51 AM IST
विज्ञापन
What Happens To Document Aadhaar, Voter ID And PAN Card If Person Dies
PAN Card - फोटो : Istock

What Happens To Document Aadhaar, Voter ID And PAN Card If Person Dies: आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी काफी जरूरी दस्तावेज हैं। इन दस्तावेजों की खास जरूरत हम लोगों को विभिन्न कार्यों को करवाने के लिए होती है। मतदान, बैंक अकाउंट खुलवाना, नौकरी, स्कूल में बच्चों के एडमिशन करवाने से लेकर कई वित्तीय कामकाज को करवाते समय इन दस्तावेजों की खास मांग की जाती है। ऐसे में इन दस्तावेजों का हमारे पास होना जरूरी है। अगर ये दस्तावेज हमारे पास नहीं हैं। ऐसे में हमारे कई जरूरी काम रुक सकते हैं। ये दस्तावेज हमारी प्रमाणिकता की पुष्टि करने का काम करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके वोटर आईडी कार्ड, आधार और पैन कार्ड के साथ क्या होता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि व्यक्ति के मरने के बाद उसके आधार, पैन और वोटर आईडी कार्ड का क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं - 

What Happens To Document Aadhaar, Voter ID And PAN Card If Person Dies
PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया

पैन कार्ड 

पैन कार्ड का इस्तेमाल बिजनेस आईडी के रूप में किया जाता है। किसी भी फाइनेंशियल टास्क को पूरा करने के लिए इस कार्ड का होना बहुत जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। 

What Happens To Document Aadhaar, Voter ID And PAN Card If Person Dies
PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया

इस स्थिति में उस व्यक्ति के पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है। ऐसे में आपको तुरंत इनकम टैक्स विभाग से संपर्क करके उसके पैन कार्ड को सरेंडर कर देना चाहिए। 

Voter ID: बड़ी आसानी से वोटर आईडी कार्ड पर बदल सकते हैं अपनी फोटो, जानें क्या है तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens To Document Aadhaar, Voter ID And PAN Card If Person Dies
Aadhaar Card - फोटो : istock

आधार कार्ड 

आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए पड़ती है। गौरतलब बात है कि व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके आधार कार्ड को सरेंडर करने का कोई विकल्प अभी नहीं है। आप मृत व्यक्ति के आधार कार्ड को लॉक करवा सकते हैं। 

विज्ञापन
What Happens To Document Aadhaar, Voter ID And PAN Card If Person Dies
Voter ID Card - फोटो : istock

वोटर आईडी कार्ड 

मतदान करने के लिए वोटरआईडी कार्ड का हमारे पास होना बहुत जरूरी है। इसके बिना हम चुनाव में वोट नहीं डाल सकते हैं। अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में आप फॉर्म 7 भरके उस व्यक्ति के वोटर आईडी कार्ड को कैंसिल करा सकते हैं।

Land Registration: क्या होती है रजिस्ट्री? जानिए कैसे किया जाता है जमीन का रजिस्ट्रेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed