फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपके बैंक खाते में भी नहीं आई है 13वीं किस्त, तो लाभ पाने के लिए तुरंत कर सकते हैं ये काम

Tue, 28 Feb 2023 10:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 28 Feb 2023 10:03 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Not Received Know PM Kisan Yojana Helpline Number for Help
13वीं किस्त न आने पर कौन से नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में चलने वाली लगभग सभी योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। फिर चाहे वो शहरी इलाकों में रहने वाले लोग हों या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग। सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। जैसे- किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, जिसके अनुसार हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में यानी सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। बीते दिन 27 फरवरी को योजना की 13वीं किस्त जारी हुई और पात्र किसानों के बैंक खाते में किस्त की राशि पहुंची, लेकिन अगर आपको अब तक 13वीं किस्त नहीं मिली है तो फिर आपको एक काम करना होगा। इस तरीके से आपकी अटकी हुई किस्त मिलने में आपकी मदद हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Not Received Know PM Kisan Yojana Helpline Number for Help
13वीं किस्त न आने पर कौन से नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं? - फोटो : ANI and Istock
  • दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद 13वीं किस्त जारी की। लगभग 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे गए। ऐसे में लंबे समय से 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को लाभ मिल गया।
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Not Received Know PM Kisan Yojana Helpline Number for Help
13वीं किस्त न आने पर कौन से नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं? - फोटो : Istock

अगर नहीं आई है किस्त, तो यहां कर सकते हैं संपर्क:-

नंबर 1

  • अगर आपके बैंक खाते में अब तक 13वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो ऐसे में अगर आप चाहें तो हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके मदद ले सकते हैं। जैसे- आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Not Received Know PM Kisan Yojana Helpline Number for Help
13वीं किस्त न आने पर कौन से नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • आप चाहें तो टोल फ्री नबर 18001155266 पर कॉल की जा सकती है। इसके अलावा आप 155261 नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। जहां से संबंधित अधिकारी आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment Not Received Know PM Kisan Yojana Helpline Number for Help
13वीं किस्त न आने पर कौन से नंबर्स पर संपर्क कर सकते हैं? - फोटो : Istock

नंबर 3

  • 13वीं किस्त बैंक खाते में नहीं आई है, तो मदद के लिए आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल कर सकते हैं। किस्त से जुड़ी दिक्कत को दूर करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां से भी आपकी मदद की जा सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed