फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Voter ID: बड़ी आसानी से वोटर आईडी कार्ड पर बदल सकते हैं अपनी फोटो, जानें क्या है तरीका

Fri, 24 Feb 2023 05:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
How To Change Photo In Voter Id Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Change Photo In Voter Id Card - फोटो : istock

How To Change Photo In Voter Id Card: वोटर आईडी कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। मतदान करते समय इस दस्तावेज की खास जरूरत हम लोगों को होती है। मतदाता पत्र आपको वोट देने का अधिकार देता है। ऐसे में देश के व्यस्क नागरिकों के पास वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है। वहीं अक्सर हमारे वोटर आईडी कार्ड पर जो फोटो होती है। वह काफी पुरानी होती है या कई बार हम लोगों को अपनी वोटर आईडी कार्ड की फोटो पसंद नहीं आती है।



वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप अपनी वोटर आईडी कार्ड की फोटो को बदल सकते हैं। वोटर आईडी कार्ड पर अंकित फोटो को बदलने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आप आगे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके आसानी से अपने वोटर आईडी कार्ड पर अंकित फोटो को बदल सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How To Change Photo In Voter Id Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Change Photo In Voter Id Card - फोटो : iStock

इसके लिए सबसे पहले आपको मतदाता पोर्टल www.nvsp.in पर विजिट करना है। इसके बाद आपको रजिस्टर करके लॉगिन करना है। होमपेज पर आपको Correction in Personal Details के विकल्प चयन करना है। 

How To Change Photo In Voter Id Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Change Photo In Voter Id Card - फोटो : istock

अब फॉर्म 8 के विकल्प का चयन करें। यहां आपको अपनी भाषा का चयन करना है। इसके बाद आपको फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना है। 

PPF: इस सरकारी योजना में 12,500 निवेश पर मैच्योरिटी के समय मिलेंगे गारंटीड 40.68 लाख, जानिए क्या है स्कीम

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Change Photo In Voter Id Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Change Photo In Voter Id Card - फोटो : istock

जरूरी डिटेल्स दर्ज करने के बाद नीचे स्क्रॉल करके करेक्शन में फोटो के विकल्प का चयन करें। इसके बाद आपको ब्राउज पर क्लिक करके अपनी जो फोटो लगाना चाहते हैं, उसको सेलेक्ट करें। 

विज्ञापन
How To Change Photo In Voter Id Card Online Know Step By Step Process In Hindi
How To Change Photo In Voter Id Card - फोटो : Istock

फोटो को अपलोड करने के बाद आपको मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट के विकल्प का चयन करना है। इस आसान प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से वोटर आईडी कार्ड पर अपनी फोटो को बदल सकते हैं। 

Land Registration: क्या होती है रजिस्ट्री? जानिए कैसे किया जाता है जमीन का रजिस्ट्रेशन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed