Valentine Day 2023: आज यानी 14 फरवरी को दुनिया भर में वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। बीते लंबे समय से युवा लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार अब खत्म हो चुका है। हालांकि, वेलेंटाइन के अवसर पर आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। आशिकी और प्यार के चक्कर में आपका पूरा बैंक खाता खाली हो सकता है। ऐसा हम आपसे क्यों कह रहे हैं। इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि इस तरह के खास अवसरों पर जालसाजों का गिरोह काफी सक्रिय हो जाता है और कई तरह के साइबर फ्रॉड को अंजाम देता है। इस दौरान नए-नए तोहफों और ऑफर की लालच की आड़ में लोगों के साथ फ्रॉड को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Valentine Day 2023: आशिकी और प्यार के चक्कर में कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट, जान लें ये जरूर बातें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 01:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन