UPI Fraud: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने हमारे लेन देन के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। यूपीआई आने के बाद भारत की डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। इसकी मदद से हम तुरंत पैसों को एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सुविधा के आने के बाद जहां एक तरफ लेनदेन आसान और सुविधाजनक हुआ है। वहीं दूसरी ओर इसने जालसाजों और धोखेबाजों के लिए नए रास्ते भी खोल दिए हैं।
{"_id":"68d8faaa2409a6a5b301015d","slug":"upi-fraud-alert-common-mistakes-avoid-scams-2025-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPI: यूपीआई चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जिंदगीभर की कमाई हो सकती है चपत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
UPI: यूपीआई चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जिंदगीभर की कमाई हो सकती है चपत
Sun, 28 Sep 2025 03:38 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:38 PM IST
सार
UPI Fraud: अगर आप यूपीआई का इस्तेमाल लेन देन करने के लिए करते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए वरना आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
UPI Fraud Alert Common Mistakes Avoid Scams
- फोटो : AdobeStock
Please wait...
UPI Fraud Alert Common Mistakes Avoid Scams
- फोटो : AdobeStock
अंजान लिंक्स या QR कोड पर क्लिक करना या स्कैन करना
- आपको किसी अज्ञात स्त्रोत या संदिग्ध व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। इसके अलावा किसी अंजान QR कोड को स्कैन भी न करें।
- कई बार जालसाज आकर्षक इनाम, कैशबैक या किसी दूसरी चीज का झांसा देकर ये लिंक आपके स्मार्टफोन पर भेजते हैं।
- आप जैसे ही इस पर क्लिक करते हैं, वैसे ही आपकी जरूरी जानकारी इन जालसाजों के पास चली जाती है।
- इस तरह के लिंक्स या क्यूआर कोड स्कैन करने से आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
UPI Fraud Alert Common Mistakes Avoid Scams
- फोटो : AdobeStock
पेमेंट रिक्वेस्ट
- कई बार देखने को मिलता है कि धोखेबाज आपको बड़ी राशि का पेमेंट रिक्वेस्ट भेजते हैं और भ्रमित करते हैं कि वे आपको पैसा भेज रहे हैं।
- इस कारण लालच में आकर लोग उस पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लेते हैं और अपना यूपीआई पिन दर्ज कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Fraud Alert Common Mistakes Avoid Scams
- फोटो : AdobeStock
- इससे उनके खाते में जमा पैसे जालसाज के पास चले जाते हैं।
- यह एक तरह का फ्रॉड होता है।
- इस बात का ध्यान दें कि पैसा पाने के लिए कभी भी पिन डालने की जरूरत नहीं होती है।
विज्ञापन
UPI Fraud Alert Common Mistakes Avoid Scams
- फोटो : AdobeStock
UPI पिन और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें
- आपको अपना UPI पिन और वन टाइम पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए।
- बैंक, RBI, या कोई दूसरी विश्वसनीय संस्था कभी भी आपसे फोन करके आपका UPI पिन, OTP, या कार्ड डिटेल्स नहीं मांगती।
- अगर कोई कॉल करके आपसे इस तरह की डिटेल्स मांगता है तो यह एक तरह का फ्रॉड हो सकता है।