फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cross FIR: क्या होता है क्रॉस एफआईआर? जानें इसके पीछे का कानूनी दांव-पेंच

Sun, 10 May 2026 07:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 10 May 2026 07:07 PM IST
सार

Cross Case Strategy: कई बार लोगों को मुह से क्रॉस एफआईआर सुनने को मिलता है। असल ये एक ऐसा कानूनी दांव-पेंच है जहां एक मामले को दोनों पक्ष अपना-अपना एफआईआर दर्ज कराता है।

विज्ञापन
Understanding Cross FIR: Legal Tactics and Rights Explained in Simple Terms in hindi
क्या होता है क्रॉस एफआईआर - फोटो : AI

What is Cross FIR? : अक्सर झगड़े या विवाद के मामलों में आपने 'क्रॉस एफआईआर' शब्द सुना होगा। मगर इसका असली मतलब और कानूनी पेंच बहुत कम लोग समझते हैं। सरल शब्दों में समझें तो जब किसी विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाते हैं, तो इसे क्रॉस एफआईआर कहा जाता है।



कानून की नजर में यह एक पेचीदा स्थिति होती है क्योंकि यहां दोनों ही पक्ष पीड़ित और आरोपी, दोनों होते हैं। अक्सर लोग खुद को कानूनी कार्रवाई से बचाने या दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए इस 'कानूनी दांव-पेंच' का सहारा लेते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Understanding Cross FIR: Legal Tactics and Rights Explained in Simple Terms in hindi
क्रॉस एफआईआर कब और क्यों होती है? - फोटो : अमर उजाला

क्रॉस एफआईआर कब और क्यों होती है?

  • जब एक ही झगड़े में दोनों तरफ के लोग घायल होते हैं और दोनों अपनी-अपनी कहानी लेकर थाने पहुंचते हैं।
  • अक्सर आरोपी पक्ष अपनी सजा कम करने या काउंटर केस बनाने के लिए क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाता है।
  • एसी स्थिति में पुलिस के लिए यह तय करना मुश्किल होता है कि झगड़े की शुरुआत किसने की और असली अपराधी कौन है।
Understanding Cross FIR: Legal Tactics and Rights Explained in Simple Terms in hindi
पुलिस और कानून की प्रक्रिया क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पुलिस और कानून की प्रक्रिया क्या है?

  • पुलिस को दोनों एफआईआर की निष्पक्ष जांच करनी होती है और यह देखना होता है कि 'आक्रामक पक्ष' कौन था।
  • आमतौर पर, दोनों मामलों की जांच एक ही पुलिस अधिकारी करता है ताकि तथ्यों में टकराव न हो।
  • ऐसी स्थिति में डॉक्टर की मेडिकल रिपोर्ट सबसे बड़ा सबूत बनती है कि किसे कितनी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Understanding Cross FIR: Legal Tactics and Rights Explained in Simple Terms in hindi
क्रॉस एफआईआर के कानूनी नुकसान - फोटो : Adobe Stock

क्रॉस एफआईआर के कानूनी नुकसान

  • क्रॉस केस होने पर अक्सर दोनों पक्षों के गवाह अविश्वसनीय हो जाते हैं, जिससे सजा की संभावना कम हो जाती है।
  • ऐसी कानूनी लड़ाइयां वर्षों तक चलती हैं क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं।
  • अंत में, कानूनी पेचदगियों से बचने के लिए अक्सर दोनों पक्षों को कोर्ट के बाहर समझौता करना पड़ता है।
विज्ञापन
Understanding Cross FIR: Legal Tactics and Rights Explained in Simple Terms in hindi
जुर्माना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Graphics (अमर उजाला ग्राफिक्स)
आम नागरिक के लिए जरूरी सलाह
  • अगर आपके साथ गलत हुआ है, तो बिना डरे अपनी बात पुलिस के सामने रखें और सबूत जुटाएं।
  • क्रॉस एफआईआर की स्थिति में तुरंत किसी अच्छे वकील से सलाह लें ताकि आपका पक्ष मजबूती से रखा जा सके।
  • सिर्फ बदला लेने के लिए झूठी क्रॉस एफआईआर दर्ज न कराएं, क्योंकि पकड़े जाने पर आपको भी सजा हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed