Ayushman Card Limit: केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिनके जरिए जरूरतमंद, गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
{"_id":"68f0f1607d24cf2a0e00c5b1","slug":"how-can-you-get-free-treatment-after-your-ayushman-card-limit-is-exhausted-2025-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: खत्म हो जाए कार्ड की लिमिट तो क्या फिर भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: खत्म हो जाए कार्ड की लिमिट तो क्या फिर भी करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? जानें नियम
Thu, 16 Oct 2025 06:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 16 Oct 2025 06:52 PM IST
सार
Ayushman Card Ki Limit Kya Hai: आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म होने पर क्या मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? आप इससे जुड़ा नियम यहां जान सकते हैं ताकि, आपको दिक्कत न हो।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
क्या लिमिट होती है आयुष्मान कार्ड की?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाते हैं तो इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये सालाना होती है यानी आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe stock photos
- आयुष्मान कार्ड से उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है, जो अस्पताल इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकृत हैं। इन अस्पताल में आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसके लिए आपको इन अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना होता है। यहां पर आयुष्मान मित्र से मिलें और फिर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे पता करें पंजीकृत अस्पताल का
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और आपको मुफ्त इलाज करवा ना है तो आप अस्पताल का पता ऑनलाइन ही कर सकते हैं। अपने मोबाइल से ही आप ये चेक कर सकते हैं कि योजना का पंजीकृत अस्पताल कौन सा है। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है और फिर आप यहां पिन कोड आदि भरकर अपने शहर के रजिस्टर्ड अस्पताल के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की लिमिट कितनी होती है?
- फोटो : Amar Ujala
खत्म हो जाए आयुष्मान कार्ड की लिमिट तो क्या करें?
- आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप इस आयुष्मान कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर अगर साल भर से पहले आपके आयुष्मान कार्ड की लिमिट खत्म हो जाती है, तो आपको फिर इंतजार करना होता है अगली लिमिट के आने का। सरकार हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये की लिमिट डालती है।