{"_id":"620b54d6018b743f862d7321","slug":"trivia-what-is-the-difference-between-http-and-https-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Trivia: जानिए http और https में क्या होता है अंतर? आसान भाषा में यहां समझें सबकुछ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Trivia: जानिए http और https में क्या होता है अंतर? आसान भाषा में यहां समझें सबकुछ
इंटरनेट ने आज पूरी दुनिया को बदल के रख दिया है। इसके आने के बाद कई स्टार्टअप्स और बड़े बिजनेस को फलने फूलने का मौका मिला है। इसने विश्व को एक वर्चुअल आयाम में ढाला है। आज पूरी दुनिया में बढ़चढ़ कर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। इंटरनेट को एक्सेस करने के लिए जब भी हम किसी वेबसाइट पर विजिट करते हैं, उस दौरान आप में से कई लोगों ने यूआरएल के शुरू में Http या Https को लगा जरूर देखा होगा। क्या आपको इन दोनों के बारे में पता है? आखिर इन्हें वेबसाइट की शुरुआत में क्यों लगाया जाता है? Http और Https किन दो चीजों को प्रदर्शित करते हैं? इसी कड़ी में आज हम आपको इन्हीं सवालों के उत्तर देने वाले हैं। इसके अलावा हम इस बारे में भी जानेंगे कि इन्हें किन कामों के लिए उपयोग में लाया जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
2 of 5
What is the difference between http and https
- फोटो : Istock
http का फुल फॉर्म (hyper text transfer protocol) वहीं https का फुल फॉर्म (hyper text transfer protocol secure) होता है। http का उपयोग किसी वेब पेज तक पहुंचने और उस पेज पर मौजूद टेक्स्ट, इमेज आदि फाइल्स को ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है।
3 of 5
What is the difference between http and https
- फोटो : Istock
Http एक नेटवर्क है, जो वेब ब्राउजर में सर्वर के बीच इंफॉर्मेशन का आदान प्रदान करता है। इसकी मदद से ये सुनिश्चित किया जाता है कि इंटरनेट पर ट्रांसफर होने वाला डाटा किस फॉर्मेट में होगा। इसके अलावा http का उपयोग By Default ब्राउजर में होता है। इसी वजह से वेबसाइट का नाम दर्ज करते वक्त आपको ब्राउजर में http या https को दर्ज नहीं करना होता है। हालांकि, ये प्रोटोकॉल सुरक्षित नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
What is the difference between http and https
- फोटो : Istock
वहीं बात अगर https की करें, तो ये Http का एडवांस वर्जन है। ये http के मुकाबले ज्यादा सिक्योर होता है। अगर आप अपनी वेबसाइट बना रहे हैं, तो आपको http के आगे s लगाने के लिए SSL सर्टिफिकेट लेना जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 5
What is the difference between http and https
- फोटो : Istock
https प्रोटोकॉल में डाटा का ट्रांसफर इनक्रिप्टेड फॉर्म में किया जाता है। इसी वजह से इसको http से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। http से शुरू होने वाली वेबसाइटों को एक्सेस करने पर आपकी पर्सनल इंफॉर्मेशन लीक हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।