फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office Schemes: बेटी की शादी से लेकर बुढ़ापे की जिंदगी को सुरक्षित करेंगी ये स्कीम्स, जानिए डिटेल्स

Mon, 06 Feb 2023 02:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Feb 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Post Office Schemes from Senior Citizen Saving Scheme to Sukanya Samriddhi Yojana Know Interest Rate
Post Office Schemes - फोटो : Istock

Post Office Schemes: घर में बिटिया की शादी से लेकर बुढ़ापे की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की चिंता हमें काफी पहले से परेशान करने लगती है। ऐसे में कई लोग शुरुआत से ही अपने पैसों की बचत करने लगते हैं। हालांकि, पैसों को बचाकर उसे बैंक में इकट्ठा करना कोई अच्छा विकल्प नहीं है। इसकी बजाए आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ बेहतरीन योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की ये बचत योजनाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। इसमें निवेश करने के बाद आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। पोस्ट ऑफिस की इन बचत योजनाओं में निवेश करके आप अपनी बिटिया के भविष्य से लेकर खुद का भविष्य भी सुरक्षित कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Top 5 Post Office Schemes from Senior Citizen Saving Scheme to Sukanya Samriddhi Yojana Know Interest Rate
Post Office Schemes - फोटो : istock

पोस्ट ऑफिस वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (Post Office Senior Citizen Saving Scheme)

यह स्कीम खासतौर पर बुजुर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। आप रिटायरमेंट के बाद इस स्कीम में निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न पा सकते हैं। 

Top 5 Post Office Schemes from Senior Citizen Saving Scheme to Sukanya Samriddhi Yojana Know Interest Rate
Post Office Schemes - फोटो : istock

सुकन्या समृद्धि स्कीम

अगर आप अपनी बेटी की शादी या उसके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं। इस स्थिति में आप सुकन्या समृद्धि स्कीम में अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 

Budget 2023: जानिए कैसे पीएम कौशल विकास योजना 4.0 बदलेगी युवाओं की तकदीर? इन क्षेत्रों में रहेगा फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Post Office Schemes from Senior Citizen Saving Scheme to Sukanya Samriddhi Yojana Know Interest Rate
Post Office Schemes - फोटो : istock

नेशनल सेविंग स्कीम (NSC)

यह एक छोटी बचत योजना है। इसका संचालन केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके नेशनल सेविंग स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 

विज्ञापन
Top 5 Post Office Schemes from Senior Citizen Saving Scheme to Sukanya Samriddhi Yojana Know Interest Rate
Post Office Schemes - फोटो : istock

पीपीएफ (Public Provident Fund Scheme)

देशभर में बड़े पैमाने पर लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में अपने पैसों को निवेश करते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंररेस्ट रेट मिल रहा है। आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं।

Indian Railways: चलती ट्रेन से गिर गया है मोबाइल या पर्स, तो तुरंत करें यह काम, गिरा समान मिल सकता है वापस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed