{"_id":"69d9d8e00fcfa988290f2ab5","slug":"top-4-profitable-village-business-you-can-start-with-low-investment-2026-04-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांव में रहने वालों के लिए बेस्ट बिजनेस आइडियाज, डेयरी से लेकर मशरूम की खेती तक; हो सकती है बंपर कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
गांव में रहने वालों के लिए बेस्ट बिजनेस आइडियाज, डेयरी से लेकर मशरूम की खेती तक; हो सकती है बंपर कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:21 AM IST
सार
गांव में कम लागत में शुरू होने वाले कुछ बिजनेस आज के समय में रोजगार का मजबूत विकल्प बन रहे हैं। सही योजना और मेहनत के साथ इनसे अच्छी और स्थिर कमाई हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
Profitable Business Ideas
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आप गांव में रहकर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं। बदलते समय के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कमाई के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं। आप गांव में रहकर कम लागत वाले कई ऐसे बिजनेस को शुरू कर सकते हैं, जो लंबे समय तक आपको स्थिर आय दे सकते हैं। कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में आज तकनीक और बाजार दोनों का विस्तार हुआ है, जिसकी वजह से ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुले हैं। डेयरी फार्मिंग, मशरूम की खेती, ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादन और पॉल्ट्री व फिश फार्मिंग ऐसे ही कुछ व्यवसाय हैं, जिन्हें शुरू करके कई लोग अपनी अच्छी खासी आमदनी कर रहे हैं।
2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
डेयरी फार्मिंग
डेयरी फार्मिंग की गिनती गांवों के सबसे भरोसेमंद और पारंपरिक व्यवसायों में की जाती है। दूध और उससे बने उत्पादों की मांग हर समय रहती है। अगर सही नस्ल की गाय या भैंस का चयन किया जाए और उनका पोषण ठीक ढंग से किया जाए। इस स्थिति में इस व्यवसाय से रोजाना अच्छी खासी आय कमाई जा सकती है। अगर आपके गांव से शहर की दूरी ज्यादा नहीं है तो दूध और अन्य डेयरी उत्पाद को आप शहरों में भी बेच सकते हैं, जिससे कमाई में इजाफा होगा।
3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
मशरूम की खेती
आप गांव में रहते हुए मशरूम की खेती भी शुरू कर सकते हैं। सुपर मार्केट और एक्सपोर्ट मार्केट में इसकी डिमांड काफी ज्यादा रहती है। बाजार में मशरूम की बढ़ती मांग और इसकी अच्छी कीमत किसानों को बेहतर मुनाफा दिलाने का काम करती है। थोड़ी ट्रेनिंग लेकर इसकी खेती आप गांव में रहकर शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana
- फोटो : AdobeStock
ऑर्गेनिक सब्जियां
ऑर्गेनिक सब्जियों की मांग शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों में भी तेजी से बढ़ रही है। लोग अब सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं और बिना केमिकल वाली सब्जियां का सेवन करना पसंद कर रहे हैं। इस स्थिति में आप जैविक खेती करने वाले किसान ऑर्गेनिक सब्जियां बेचकर अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Yojana
- फोटो : AdobeStock
पॉल्ट्री और फिश फार्मिंग
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पॉल्ट्री और फिश फार्मिंग भी गांवों में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अंडे, चिकन और मछली की मांग लगातार बनी रहती है। सही योजना और देखभाल से यह व्यवसाय कम समय में आपको अच्छा मुनाफा दे सकता है। अगर आप इन चारों में से किसी एक या दो व्यवसाय को सही रणनीति के साथ शुरू करते हैं, तो गांव में रहते हुए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।