Indain Railways: आपको भी कभी न कभी किसी न किसी काम की वजह से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करनी पड़ती होगी। ऐसे में कोई अपने वाहन से, कोई बस से, तो कोई हवाई यात्रा भी करता है। लेकिन इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता है कि भारत की एक बड़ी आबादी भारतीय ट्रेन से सफर करती है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें ज्यादा दूरी का सफर कम समय में तय हो सकता है, कंफर्ट सीट, शौचालय की सुविधा आदि शामिल हैं। ट्रेन के लिए आपको टिकट लेना होता है, और फिर आप यात्रा कर सकते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भारतीय ट्रेन में आपको कुछ सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी सुविधाएं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63107dcb303007264b065954","slug":"top-4-free-services-by-indian-railways-to-passengers-check-here-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Train: ट्रेन में यात्रा के दौरान मिलती हैं ये 4 सुविधाएं, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Train: ट्रेन में यात्रा के दौरान मिलती हैं ये 4 सुविधाएं, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?
Thu, 01 Sep 2022 04:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 01 Sep 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं
- फोटो : Amar Ujala
ट्रेन में कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं
- फोटो : istock
ये हैं वो सुविधाएं:-
नंबर 1
- अगर ट्रेन में यात्रा करने के दौरान किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाती है, तो उसे दवा रेलवे की तरफ से दी जाती है। इसके लिए आपको टीटीई से दवा मांगनी है और उसे आपको ये देनी होती है।
ट्रेन में कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं
- फोटो : istock
नंबर 2
- आप स्टेशन गए और आपको पता चलता है कि आपकी ट्रेन किसी कारणवश लेट है, तो आप वेटिंग रूम में जाकर आराम कर सकते हैं। ये सुविधा यात्रियों को रेलवे की तरफ से बिल्कुल फ्री दी जाती है। बस आपके पास वैध टिकट होना चाहिए। फिर आप एसी के टिकट पर एसी वेटिंग रूम और स्लिपर के टिकट पर नॉन एसी वेटिंग रूम में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप रेलवे स्टेशन पर वाईफाई का भी लुफ्त उठा सकते हैं, और इसके लिए आपको पैसे नहीं देने होते हैं क्योंकि रेलवे ये सुविधा अपने यात्रियों को मुफ्त में देता है। ज्यादातर स्टेशन पर वाईफाई की सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन
ट्रेन में कौन सी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं
- फोटो : iStock
नंबर 4
- रेलवे स्टेशन पर यात्री क्लॉक रूम की सुविधा का लाभ भी बिल्कुल मुफ्त में उठा सकते हैं। इसके लिए आपके पास बस वैलिड ट्रेन टिकट होना चाहिए, और इसके बाद आप अपना सामान स्टेशन पर बने हुए क्लॉक रूम में जमा करवा सकते हैं।