Kadhai Kaise Saaf Karein: भारतीय घरों की रसोई में कड़ाही का काफी उपयोग होता है। लगातार इसके इस्तेमाल से कड़ाही एकदम काली होने लगती है। इससे न सिर्फ कढ़ाई का लुक खराब होता है, बल्कि उसमें खाना पकाने की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।
{"_id":"69957f4dea975a1a160dc7ed","slug":"tips-and-tricks-for-dirty-kadhai-cleaning-in-hindi-gandi-kadhai-kaise-saaf-karein-2026-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kadhai Cleaning Tips & Tricks: कड़ाही हो गई है काली? इन नुस्खों को ट्राई करके बनाएं एकदम नई जैसी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Kadhai Cleaning Tips & Tricks: कड़ाही हो गई है काली? इन नुस्खों को ट्राई करके बनाएं एकदम नई जैसी
Wed, 18 Feb 2026 02:55 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:55 PM IST
सार
Kadhai Cleaning Tips: अगर इस्तेमाल करते-करते आपकी कड़ाही भी काली हो गई है तो घरेलू नुस्खे आजमाकर इसे नए जैसा बना दें।
विज्ञापन
काली और गंदी कड़ाही को कैसे करें साफ?
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काली और गंदी कड़ाही को कैसे करें साफ?
- फोटो : Adobestock
नमक और तेल का मिश्रण
नमक और तेल का मिश्रण कड़ाही काले दागों को हटाने के लिए एक और असरदार तरीका है। तेल ग्रीस को कम करता है और नमक के क्रिस्टल कड़ाही की सतह से जमी गंदगी को खुरचते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नमक और 1-2 चम्मच तेल का मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को कड़ाही के अंदर लगाकर अच्छे से रगड़ें। फिर साफ कपड़े या स्क्रब से साफ करें। नमक और तेल के इस पेस्ट से कड़ाही न केवल साफ होगी, बल्कि यह चमकदार भी हो जाएगी।

- फोटो : Freeepik.com
नींबू का इस्तेमाल
नींबू कड़ाही की सफाई के लिए एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। नींबू का रस अम्लीय होता है, जो कड़ाही के दागों को आसानी से हटा देता है। इसके इस्तेमाल के लिए नींबू के आधे हिस्से को काटें और उस पर थोड़ा नमक छिड़कें। इसे कड़ाही के दागों पर रगड़ें। 15-20 मिनट के बाद, कड़ाही को धो लें। यह तरीका दागों को हटाने के साथ-साथ कड़ाही को ताजगी भी देता है।

बेकिंग सोडा और पानी
बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण कड़ाही को साफ और चमकदार बनाने के लिए प्रभावी साबित होता है। इस नुस्खे में आपको केवल बेकिंग सोडा और पानी के मिश्रण को उबालना होता है। इसके लिए कड़ाही में 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और उसमें पानी भरकर उबालें। उबालने के बाद, कड़ाही को ठंडा कर लें। फिर सॉफ्ट स्क्रब से कड़ाही की सफाई करें। यह न केवल कड़ाही के दागों को हटाएगा, बल्कि इसकी चमक भी वापस ले आएगा।

दूध का इस्तेमाल
दूध कड़ाही की सफाई के लिए एक खास तरीका हो सकता है, विशेष रूप से यदि ग्रीस और कालिख बहुत जमी हुई है। दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट कड़ाही में जमी ग्रीस को ढीला कर देते हैं। इसके लिए कड़ाही में थोड़ा सा दूध डालकर उबालें। उबालने के बाद कड़ाही को ठंडा होने दें और फिर सॉफ्ट स्क्रब से साफ करें।दूध की मलाई कड़ाही की सतह से ग्रीस को निकाल देती है, जिससे सफाई आसानी से हो जाती है।