फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: क्रेडिट कार्ड बनवाते समय इन चार बातों का ध्यान रखना जरूरी, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Tue, 11 Jul 2023 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 11 Jul 2023 01:02 PM IST
विज्ञापन
These things to keep in your mind while apply for credit card full details here
क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

Tips For Credit Card: आपको अपनी जरूरत का या कोई भी अन्य सामान खरीदना है, तो आपको इसके लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लोग अपनी कमाई में से पैसे खर्च करते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से क्रेडिट कार्ड का चलन भी खूब बड़ा है। इसमें बैंक आपके सिबिल स्कोर के हिसाब से आपको एक क्रेडिट कार्ड जारी करता है और उसमें एक अमाउंट सेट करके देता है। इसके बाद आप इस पैसे को अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकते हैं और हर महीने आपको इस पैसे को बैंक को वापस करना होता है। यही नहीं, क्रेडिट कार्ड के अपने कई फायदे भी हैं, तो अपने कई नुकसान भी। इसलिए ये जरूरी हो जाता है कि अगर आप भी क्रेडिट कार्ड बनवा रहे हैं, तो पहले कुछ बातों को जान लें। वरना आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...

These things to keep in your mind while apply for credit card full details here
क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

इन बातों का रख सकते हैं ध्यान:-

नंबर 1

  • क्रेडिट कार्ड बनवाते समय ये जान लें कि इसकी कोई जॉइनिंग फीस तो नहीं है। ऐसा इसलिए जरूरी है क्योंकि अब ज्यादातर क्रेडिट कार्ड ऐसे आ रहे हैं, जिनकी कोई जॉइनिंग फीस नहीं है। इसलिए आप चाहें तो ऐसा कार्ड चुनकर अपने कुछ पैसे बचा सकते हैं।
These things to keep in your mind while apply for credit card full details here
क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock

नंबर 2

  • क्रेडिट कार्ड चुनते समय में ये बातें पहले ही जान लें कि अगर आप किसी खर्च किए हुए अमाउंट की ईएमआई बनवाते हैं, तो ब्याज दर क्या होगी? क्या इस पर कोई अतिरिक्त चार्ज लगेगा या नहीं, लेट फीस क्या होगी आदि। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो बाद में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things to keep in your mind while apply for credit card full details here
क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock

नंबर 3

  • कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप किसी बड़े अमाउंट की ईएमआई बनवाते हैं, तो आपके पास विकल्प होता है कि आप जब चाहें तब बिना ब्याज के बचे हुए पैसे को एक साथ सारे पैसे भरकर ईएमआई को फोरक्लोज करवा दें। पर इसके लिए जरूरी है कि आप पहले ही जान लें कि बैंक फोरक्लोजर चार्ज कितना लेती है, ताकि बाद में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
These things to keep in your mind while apply for credit card full details here
क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : iStock

नंबर 4

  • क्रेडिट कार्ड बनवाते समय हम कई जरूरी बातें जानना भूल जाते हैं, जिसमें से एक है कि अगर आप कभी चाहें तो अपने क्रेडिट कार्ड को कैसे बंद करवा सकते हैं। ये इसलिए जरूरी है क्योंकि कई बैंक आसानी से कार्ड बना तो देते हैं, लेकिन बंद करवाते समय कई तरह के नियम बताते हैं ताकि ग्राहक ये कार्ड बंद न करवाए। इसलिए पहले ही इसके बारे में जानकारी ले लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed