How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler: गर्मी का सीजन अपने चरम पर है। भीषण गर्मी से कई लोग काफी परेशान हैं। इस कारण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी और कूलर को लगवा रहे हैं। एसी और कूलर काफी महंगे होते हैं। इनका उपयोग करने पर बिजली की भी काफी ज्यादा खपत होती है, जिसका बुरा असर आपकी जेब पर पड़ता है। कई लोगों की आमदनी इतनी कम होती है कि वह महंगे एसी या कूलर को अफॉर्ड नहीं कर पाते हैं।
{"_id":"6836aaafd280d59ef60db014","slug":"summer-hacks-how-to-keep-room-cool-without-ac-or-cooler-kamre-ko-thanda-kaise-rakhe-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Hacks: बिना एसी और कूलर के भी कमरे को कर सकते हैं ठंडा, बस अपनाने होंगे ये उपाय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Summer Hacks: बिना एसी और कूलर के भी कमरे को कर सकते हैं ठंडा, बस अपनाने होंगे ये उपाय
Wed, 28 May 2025 12:39 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 28 May 2025 12:39 PM IST
सार
How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना एसी और कूलर का उपयोग किए अपने रूम को ठंडा रख सकते हैं।
विज्ञापन
How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler
- फोटो : Freepik
गर्मियों में बिना एसी और कूलर के ऐसे रखें कमरे को ठंडा
- गर्मियों के सीजन में सुबह और रात के समय जब हवा ठंडी होती है, उस समय अपने खिड़कियों को खोल कर रखें।
- दोपहर 11 से शाम 5 बजे तक खिड़कियों और पर्दे बंद रखें ताकि बाहर से गर्म हवा अंदर न आ सके।
- आपको अपने घर की फर्श पर मोटे कारपेट की जगह बांस की चटाई को बिछाना चाहिए।
How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler
- फोटो : Freepik
गहरे रंग के पर्दों का इस्तेमाल न करें
- गर्मियों के सीजन में गहरे रंग जैसे काले, नीले पर्दे लगाने से बचें। यह पर्दे गर्मी को काफी सोखते हैं।
- आपको हल्के रंग वाले पर्दों का इस्तेमाल गर्मियों के सीजन में करना चाहिए।
- यह धूप को कमरे के अंदर आने से रोकने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler
- फोटो : AdobeStock
जमीन और पर्दों पर ठंडे पानी का छिड़काव करें
- जमीन और पर्दों पर ठंडे-ठंडे पानी का छिड़काव करने से हवा में नमी बढ़ेगी और कमरे का तापमान कम होगा।
- अपने कमरे के भीतर इंडोर प्लांट्स जैसे एलोवेरा, मनी प्लांट आदि लगाएं।
- यह पौधे कमरे के भीतर गर्मी को कम करने का काम करते हैं और हवा को शुद्ध भी रखते हैं।
विज्ञापन
How To Keep Room Cool Without AC Or Cooler
- फोटो : AdobeStock
दीवार और छत पर सफेद रंग का पेंट करवाएं
- कोशिश करें कि अगर आप अपने घर में दीवार या छत पर पेंट करवा रहे हैं तो सफेद रंग का पेंट करवाएं।
- सफेद रंग सूर्य की किरणों को परावर्तित करने का काम करता है। इससे कमरे में गर्मी कम होती है।