SGB Scheme 2023-24: अगर आप भी सोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, हम आपके लिए एक काम की खबर लेकर आए हैं। आपके पास बाजार से कम दाम सोना खरीदने का मौका है और वो भी सरकार से सीधा सोना खरीद कर सकते हैं। दरअसल, इस महीने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की तीसरी किस्त जारी की जाएगी और इसमें पांच दिनों तक आप सस्ते दाम पर गोल्ड में निवेश करने का मौका रहेगा।
SGB Scheme 2023-24: सस्ता सोना खरीदने के लिए रहें तैयार, इस दिन से बेचेगी सरकार, पाच दिन तक खरीद सकेंगे
इसके अलावा फरवरी 2024 में इस वित्त वर्ष की चौथी किश्त खुलेगी और इसके लिए 12 से 16 फरवरी की तारीख तय की गई है। हालांकि सरकार ने अभी तीसरी किस्त के लिए कीमत तय नहीं की है।
इससे पहले सितंबर महीने में जारी किश्त के दौरान 5,923 रुपये प्रति ग्राम की दर से सोना बेचा गया था। इसके योजना के तहत सरकार एक तरह का पेपर गोल्ड या डिजिटल गोल्ड बेचती है। इसमें एक सर्टिफिकेट मिलता है, जिसमें लिखा रहता है कि आप किस रेट पर सोने की कितनी मात्रा खरीद रहे हैं। डिजिटल गोल्ड को खरीदने पर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक रहती है।
IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में आईआरसीटीसी करा रहा खूबसूरत अंडमान द्वीप समूह की सैर, मिल रही ये शानदार सुविधाएं
दरअसल, एसजीबी स्कीम के तहत गोल्ड बॉन्ड में निवेश होता है, जिसे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है। अगर फायदे देखा जाए, तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है और यह गारंटीड रिटर्न होता है। इसके साथ ही इस स्कीम के तहत सोना खरीदने पर सरकार की तरफ से तय किए गए दाम पर अतिरिक्त छूट भी दी जाती है।
PM Kisan FPO Scheme: दो हजार रुपये की किस्त के अलावा किसानों को 15 लाख रुपये दे रही सरकार, ऐसे उठाएं लाभ
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड स्कीम की शुरुआत की थी, जिसकी पहली किस्त की मैच्योरिटी पूरी हो चुकी है। इस स्कीम के तहत आठ साल में 12.9 फीसदी सालाना के हिसाब से रिटर्न मिला है।