Social Media Scam: अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर सोशल मीडिया का है तो शायद इसमें कुछ गलत भी न हो, क्योंकि आप जिसे देखेंगे वो किसी न किसी रूप में इससे जुड़ा हुआ है। फिर चाहे वो यूजर के रूप में हो या फिर कोई क्रिएटर के रुप में हो आदि। सोशल मीडिया पर जो लोग मेहनत करते हैं उन्हें देर से ही सही पर कामयाबी मिलती हुई नजर आती है। पर आजकल के कुछ लोगों को जल्दी कामयाबी चाहिए। उदाहरण के लिए आजकल लोग चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स जल्दी बढ़ जाए, जिसके लिए वो कई तरीके भी अपनाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि फॉलोअर्स बढ़ाने के कारण आपको कौन सी ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए जो आपको नुकसान तक पहुंचा सकती है और आपका बैंक खाता तक खाली करवा सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं वो काम जो आपको नहीं करने चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63d3b5b532a2e034f9229078","slug":"social-media-scam-alert-don-t-fall-for-followers-boosting-traps-protect-yourself-from-fraudulent-schemes-2023-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alert: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में आप तो नहीं करते ये गलतियां, पड़ सकते हैं लेने के देने","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Alert: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में आप तो नहीं करते ये गलतियां, पड़ सकते हैं लेने के देने
Fri, 27 Jan 2023 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन बातों का रखें खास ध्यान:-
फर्जी फॉलोअर्स लेना
- एक वो लोग होते हैं तो मशहूर होने के लिए सोशल मीडिया पर दिन-रात मेहनत करते हैं। जबकि आजकल के समय में कुछ लोग शॉर्टकट अपनाकर तरक्की चाहते हैं। इसके लिए कई लोग फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए फर्जी तरीकों का सहारा लेते हैं। पर आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि मार्केट में कई जालसाज ऐसे हैं जो ऐसे ही लोगों को टारगेट करते हैं जिन्हें अपने फॉलोअर्स बढ़वाने हैं और फिर इन लोगों को ठगने का काम किया जाता है। इसलिए फर्जी फॉलोअर्स के चक्कर में न पड़ें।
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
बिना जाने पैसे लगाना
- लोग फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कई एप पर पैसे तक लगा देते हैं। पर वो इस बीच ये भूल जाते हैं कि क्या यहां पैसा लगाना सुरक्षित है? कहीं ये फ्रॉड तो नहीं? क्योंकि कई ऐसी फर्जी एप हैं जो आपसे पेमेंट ले लेती हैं और आपके फॉलोअर्स नहीं बढ़ाती है। इसलिए पेमेंट करने से पहले जरूर 10 बार सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
बिना जाने लॉगिन करना
- कई एप पर लोग फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए लॉगिन कर बैठते हैं। यहां पर लोग सबसे बड़ी गलती ये करते हैं कि वो अपनी उसी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर से लॉगिन करते हैं जिससे उनका वो सोशल मीडिया अकाउट बना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये एप आपसे आपके चैनल पर एक्सेस करने की परमिशन मांगती है। यहां पर ध्यान दें कि कभी ऐसा न करें। अगर आप कहीं लॉगिन या रजिस्टर कर भी रहे हैं तो किसी दूसरी ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
अनजाने लिंक से बचकर
- फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में कई बार लोग ऐसे लोगों के संपर्क में आ जाते हैं, जो उनसे दावा करते हैं कि वो उनके फॉलोअर्स शत प्रतिशत बढ़वा देंगे। इसके लिए वो आपको कोई लिंक भेजता है और कहता है कि यहां पर जाकर आप फॉलोअर्स ले सकते हैं। पर इन लिंक से आपको सावधान रहना है और कभी भी क्लिक नहीं करना है। वरना पलक झपकते ही आपके बैंक खाते से पैसे निकल सकते हैं।