{"_id":"69982100b923ebc2cf04a4ab","slug":"small-business-idea-for-summer-in-budget-of-10-thousand-2026-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Low Investment Business: 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार, गर्मी के मौसम में हर दिन होगी बंपर कमाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Low Investment Business: 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार, गर्मी के मौसम में हर दिन होगी बंपर कमाई
Fri, 20 Feb 2026 03:21 PM IST
श्रुति गौड़
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:21 PM IST
सार
Small Business Idea: गर्मी की शुरुआत से ही आप चाहें तो एक खास व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको महज 10 हजार की लागत आएगी।
विज्ञापन
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Small Business Idea For Summer Season In 10 Thousand: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में कई ऐसे उत्पादों की मांग बढ़ जाती है, जो लोगों को तेज धूप और लू से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे समय में अगर आप कम निवेश में कोई छोटा लेकिन मुनाफेदार व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए बेहतरीन हो सकता है।
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार
- फोटो : Adobe stock
क्या है ये व्यापार?
- ये व्यापार है गर्मी में धूप से बचने के लिए पहनी जाने वाली टोपी (समर कैप/हैट) बेचने का।
- तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी टोपी का इस्तेमाल करते हैं।
- स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बाहर काम करने वाले मजदूरों और ऑफिस जाने वालों तक, हर वर्ग में इसकी मांग रहती है।
- आप थोक बाजार से अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी की टोपियां खरीदकर उन्हें खुदरा में बेच सकते हैं।
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार
- फोटो : Adobe Stock
कितनी लागत आएगी और कितना होगा मुनाफा?
- इस व्यापार को शुरू करने के लिए लगभग 8 से 10 हजार रुपये की शुरुआती लागत पर्याप्त है।
- थोक बाजार में एक साधारण टोपी 40 से 80 रुपये के बीच मिल सकती है, जिसे आप 100 से 200 रुपये तक बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार
- फोटो : Adobe Stock
- यानी प्रति पीस 40 से 100 रुपये तक का मुनाफा संभव है।
- अगर आप रोज 50 टोपी भी बेचते हैं, तो प्रतिदिन 2,000 से 3,000 रुपये तक की बिक्री हो सकती है, जिसमें अच्छा खासा लाभ शामिल होगा।
विज्ञापन
सिर्फ 10 हजार की लागत से शुरू करें ये व्यापार
- फोटो : Adobe Stock
दुकान लगाना बेहतर या रेहड़ी?
- अगर आपके पास पहले से कोई छोटी दुकान है, तो वहां से बिक्री करना फायदेमंद रहेगा।
- अगर आप कम लागत में शुरुआत करना चाहते हैं, तो भीड़भाड़ वाले बाजार, स्कूल, बस स्टैंड या चौराहे पर रेहड़ी लगाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
- रेहड़ी से किराया कम लगता है और आप जरूरत के अनुसार स्थान बदल भी सकते हैं।